झाड़-फूंक के बहाने महिला का मंगलसूत्र लेकर जालसाज फरार, साधु का वेश धारण कर कार से आए थे तीन युवक


गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के पियारेपुर टोला में बुधवार सुबह झाड़-फूंक के बहाने जालसाज महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। कार से आए तीन जालसाजों ने वारदात को अंजाम दिया है। रास्ते में एक मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कार की फोटो कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाल के दिनों में झाड़-फूंक के बहाने हुई यह चौथी वारदात है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी शारदा पत्नी रामधनी बुधवार को घर में अकेली थीं। उसी समय कार से साधु का वस्त्र धारण किए तीन जालसाज आए और प्रधान सिद्धू पासवान के बारे में पूछे। शारदा, प्रधान की चाची हैं, इस वजह से उससे बात करने लगी। 
जालसाजों ने कहा कि आपके शरीर में हमेशा दर्द रहता है और आप हमेशा उलझन में रहती हैं। इसका निराकरण करने के लिए हम कुछ उपाय बताते हैं। गिलास में पानी लाइए और मंत्र पढ़कर फूंक दे रहे हैं और उसमें मंगलसूत्र डालकर पीजिएगा तो सारी परेशानी खत्म हो जाएगी। इसी बीच तीनों जालसाज महिला के गले से मंगलसूत्र निकलवाकर झाड़-फूंक करने लगे और फिर दो जालसाज कार में बैठ गए। कुछ देर बाद तीसरा जालसाज मंगलसूत्र लेकर जल्दी से कार में बैठा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग एकत्र होते, तब तक आरोपी फरार हो गए थे। 

 





 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।