गाजीपुर के रेवतीपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर शाम बड़ा हादसा हो गया।
सवारियों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई।
कोपागंज मऊ । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों वं मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
फोटो
कोपागंज मऊ । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों वं मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये
जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार की देर रात्रि मुखबीर की सूचना पर कोपागंज पुलिस व स्वाट टीम तथा सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । जैसे ही मुखबीर से उक्त टीमो को जानकारी मिली कि कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव में एक कमरे में नाजायज गांजा बड़ी मात्रा में रख कर एक युवक द्वारा बेचा जा रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य सभी टीमो द्वारा उक्त कमरे की घेरेबंदी करते हुए युवक को धर दबोचा व कमरे में बेचने के लिए रखा 27 किलो 200 ग्राम नाजायज़ गांजा व एक दो पहिया बाइक बरामद करते हुए थाना लायी । उक्त मामले का पर्दाफाश गुरुवार को सीओ घोसी उमाशंकर उत्तम ने करते हुए बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त काफी दिनों से इस कार्य मे लिप्त था जिसकी तलाश जारी थी ,जबकि तीन अन्य अभियुक्तों का नाम भी प्रकाश में आया है जिसमे एक अभियुक्त एक दिन पूर्व मधुबन में गांजा के साथ पकड़ा गया जो जेल में है जबकि अन्य दोनों अभियुक्तों की तलाश जारी है ।
क्षेत्राधिकारी घोसी उमाशंकर उत्तम ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी सतीश चंद्र चौहान पुत्र रामचंद्र चौहान द्वारा काफी दिनों से नाजायज़ गांजा की खरीद बिक्री बड़े पैमाने पर की जाती थी । पुलिस द्वारा उसके धड़ पकड़ की कई बार कोशिश की गयीं लेकिन हाथ नही लगा । बुधवार की देर रात लगभग 8,40 बजे कोपागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा क्षेत्र में गश्त पर थे कि किसी मुखबीर ने उक्त मामले की सूचना दिया । जैसे ही इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को हुई तो तत्काल उन्होंने स्वाट व सर्विलांस टीम को पूरे मामले कि जानकारी दी । थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी टीमो ने रईसा गांव पहुँच मुर्गी फार्म के पास बने कमरे को चारों तरफ से घेर लिया व नाजायज़ गांजा बेच रहे अभियुक्त सतीश को धर दबोचा व कमरे में बेचने के लिए बोरे में रखा 27 किलो 200 ग्राम गांजा व एक दो पहिया बाईक बरामद कर थाना लाया । सीओ ने प्रेस वार्ता के दरम्यान बताया कि पकड़े गये अभियुक्त से जब कड़ाई से पूछ ताछ किया गया तो उसने बताया कि रईसा गांव के ही बब्बन चौहान पुत्र स्व.चन्द्रजीत चौहान व संजय जायसवाल पुत्र छेदी जायसवाल हाल पता कस्बा मधबुन ब्लाक के पास थाना मधबुन तथा संतोष जयसवाल पुत्र छेदी जायसवाल हाल पता बहरामपुर थाना मधुबन जनपद मऊ भी गांजे का कारोबार करते है । जबकि संतोष एक दो दिन पहले थाना मधबुन से गांजा में ही गया है,। उक्त गांजा कहा से लाते है इसके बारे मे मुझे नही पता । मझुे बोरी में भरकर बेचनेके लिये दिया जाता था हम लोग चोरी छिपे ग्राहक सेट कर रुपये आपस मे बांट लेते थे । पुलिस ने घटना में प्रयक्तु मोटर साइकिल UP54 AN 3310 को बरामद करते हुए एमवीएक्ट में सीज करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है । अभियुक्त को पकड़ने वालो में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, एसआई गंगासागर मिश्रा, कांस्टेबल जितेंद्र यादव, शिवशंकर व स्वाट टीम केअजय यादव , विकास यादव, नीरज यादव ,एसओजी के मनोज , नीरज शर्मा ,संजीव सिंह,लाएक हुसैन अमरनाथ मौर्य कमलेश ठाकुर व चालक आदि रहे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सवारियों से भरी नाव बाढ़ के पानी में पलट गई। दो लोगों की मौत हो गई।
नाथ योगियों के दर्शन पर पाठ्यक्रम तैयार करेगा गोरखपुर विश्वविद्यालय
सर्वोदय महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है।
Leave a Comment: