कानपुर जच्चा बच्चा गायनी वार्ड में मोबाइल और पर्स चोरी करते पकड़ा गया अभियुक्त।


कानपुर जच्चा बच्चा गायनी वार्ड में मोबाइल और पर्स चोरी करते पकड़ा गया अभियुक्त।    संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज़ चैनल
कानपुर लाला लाजपत राय चिकित्सालय हैलट में इलाज कराने आए मरीज वैसे ही परेशान रहते हैं ऐसी जगह में भी गुनहगार गुनाह करने से बाज नहीं आते हैं ।

हैलट हॉस्पिटल के जच्चा बच्चा अस्पताल में सुबह 7:00 बजे एक चोर गायनी वार्ड में एक मोबाइल और पर्स चोरी करते पकड़ा गया जिसको मरीज के तीमारदारों ने पकड़ कर हैलट चौकी के सुपुर्द कर दिया।

मीडिया प्रभारी डॉक्टर गणेश शंकर ने बताया हॉस्पिटल में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड के अलावा रिटायर फौजी भी कोने कोने में नजर रखे हुए हैं इन्हीं के प्रभाव से चोरी करते अभियुक्त को पकड़ा जा सका।

 पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम विजय कुमार पुत्र बेनी माधव 82 नवाबगंज कानपुर का रहने वाला बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।