SP सिटी संजय कुमार वर्मा की हुई ऐतिहासिक विदाई,घोड़े पर बैठकर हुए विदा


जनपद मिर्जापुर
SP सिटी संजय कुमार वर्मा की हुई ऐतिहासिक विदाई,घोड़े पर बैठकर हुए विदा मिर्जापुर जनपद में पहली बार किसी पुलिस अधिकारी की इस तरह से विदाई की गई।पत्रकार, व्यापारी समाज सेवी, अधिवक्ता साथियों ने नम आंखों से दी विदाई । सभागार से निकले एसपी सिटी को घोड़े पर बैठकर, ढोल ताशे के साथ नम आंखों से किया गया विदा।
.जिला पंचायत के सभागार में जनता के बीच अपनी कार्य शैली के लिए लोकप्रिय और न्याय प्रिय जनसेवक के रूप में पहचान बनाने वाले एसपी सिटी संजय वर्मा को खूब सराहा गया । वक्ताओं ने कहा की कभी कभार ऐसा अधिकारी जनपद में आते है जो सिर्फ व्यापारी का ही नहीं सभी के दिल को जीत लेते है । उनको जिले से विदाई करने में आंखे नम हो जाती है ।संजय कुमार वर्मा न्याय प्रिय के साथ साथ लोक प्रिय अधिकारी रहे है ।आधी रात में लोगो की मदद करते रहे है, पीड़ित व्यक्ति के एक कॉल पर  मदद करते थे । जनसेवक होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में अभी रुचि रखते थे । रात रात भर जाग कर अपराध और अपराधियों के पीछे पड़े रहते थे । उनकी पहली प्राथमिकता थीं, दोषियों के खिलाफ  कार्यवाही हो, जिससे शहर के अपराधी शहर छोड़कर भाग गए। एसपी सिटी ने व्यापारियों और आम लोगो को भयमुक्त वातावरण प्रदान कर रखा था, उनके भय से व्यापारियों से धन वसूली या छिनैती नही होती थी, पूरा व्यापारी समाज भय मुक्त था, उनके कार्यकुशलता और व्यवहार के कारण उनसे सभी जुड़ पाए, आज उनकी यादगार विदाई किया गया
 एसपी सिटी ने कहा कि उन्होंने एक जनसेवक के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पित होकर किया जिसके फलस्वरूप आज लोगों द्वारा उन्हें प्यार और सम्मान मिल रहा है ।जनपद मिर्जापुर को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा ।


विपुल विश्वकर्मा मीरजापुर उत्तर प्रदेश

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।