धान की फसल पर मंडराया ड्वार्फ वायरस का खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट
धान की फसल पर मंडराया ड्वार्फ वायरस का खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट
गंगा की ओर जाने वाले ये मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित, पढ़े, ट्रैफिक डायवर्जन का ब्यौरा
एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा से किसी भी वाहन को अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड की तरफ डायवर्ट किया गया, जो पदमश्री चौराहा एवं रविदास गेट रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। नगवा चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहन को रविदास पार्क व अस्सी घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर व रविदास गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो ट्रामा सेंटर व रविदास गेट रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पदमश्री चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को दुर्गाकुंड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। शिवाला मोड़ से किसी भी प्रकार के वाहन को अस्सी चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को ब्राडवे तिराहा एवं पदमश्री चौराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो ब्राडवे व पद्मश्री चौराहा होते हुये अपने गंतव्य को जा सकेंगे। एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार गोदौलिया चौराहा से किसी भी वाहन को सोनारपुरा की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, सोनारपुरा से कोई भी वाहन अस्सी चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को गोदौलिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो गोदौलिया चौराहा या ब्राडवे होटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
मैदागिन के रास्ते से आने वाले वाहनों को टाउन हाल, हरिश्चंद्र डिग्री कालेज के सामने खाली मैदान, नेशनल इंटर कालेज, बेनिया के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल में क्वीन्स इंटर कालेज का मैदान, बेनिया पार्किंग, सनातम धर्म इंटर कालेज नई सड़क में दो पहिया वाहन खड़े होंगे। जबकि दुपहिया वाहन गोदौलिया पार्किगं में, मजदा पार्किंग, भेलूपुर एवं बीएचयू के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भेलूपुर थाने के पास सिनेमा हाल का मैदान (दो पाहिया), किनाराम आश्रम से रामचन्द्र शुक्ल चौराहा तक रविन्द्रपुरी रोड दोनों तरफ खडे़ हो सकेेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
धान की फसल पर मंडराया ड्वार्फ वायरस का खतरा, कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट
खैर चेयरमैन ने रची पूर्व विधायक की हत्या की साजिश, पुलिस ने संजीव अग्रवाल समेत छह दबोचे
पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
Leave a Comment: