सीतापुर जनपद में स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं मोहल्लों से लेकर कार्यालयों तक आपको गंदगी का ही बोलबाला दिखेगा


सीतापुर जनपद में स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं मोहल्लों से लेकर कार्यालयों तक आपको गंदगी का ही बोलबाला दिखेगा l अब तक टीवी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर ने स्वच्छता के बारे में वास्तविकता से परिचित होने के लिए लोहार बाग प्रेम नगर महलों का निरीक्षण किया जहां कूड़े के ढेर लगे मिले l इस संबंध में नगर पालिका ईओ वैभव त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया सफाई कर्मी कम होने के कारण सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है वैसे सफाई कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं कि सभी मोहल्लों में जाकर सफाई व्यवस्था करें l उसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया l कार्यालय के बाहर ही लिखा था कार्यालय परिसर में तंबाकू का प्रयोग वर्जित है लेकिन जगह जगह पुड़िया खाकर फूंका गया था l स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर लगा था वह भी बिगड़ा पड़ा हुआ है आगंतुकों के लिए पेयजल की समस्या बनी हुई है l कार्यालय की पिछली दीवार पर कई लगी हुई है और उस पर पेंट जमे हुए हैं लेकिन उसको देखने वाला कोई नहीं है l कार्यालय के चैनल में इतनी जंग लगी है कि लगता है यह बरसों से पेंट ही नहीं किया गया है l इस संबंध में डीआईओएस देवी सहाय तिवारी से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा बाहर के लोग आकर सूख जाते हैं इसके लिए हम क्या कर सकते हैं कार्यालय के पीछे झाड़ झंकार जमी हुई है बरसात होने के कारण जमाई है बरसात खत्म होने पर इसको कटवा दिया जाएगा वैसे भी मेरे रिटायरमेंट का एक ही महीने बचा है अब जो आएगा वह कर आएगा l बीएसए कार्यालय का भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा कार्यालय के आसपास झाड़ झंखाड खड़ी थी l कार्यालय के आसपास की गंदगी को तुरंत साफ करवा देंगे  lअब तक टीवी  न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।