श्री मग्लेश्वर महादेव मन्दिर आगामीर ढयोड़ी राजा बजार, लखनऊ
श्री मग्लेश्वर महादेव मन्दिर आगामीर ढयोड़ी राजा बजार, लखनऊ
भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देश के अनुक्रम में इंडियन बैंक अंचल
भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के निर्देश के अनुक्रम में इंडियन बैंक अंचल कार्यालय सीतापुर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सीतापुर की बैठक का आयोजन 30 अगस्त 2022 को अपराहन 3.30 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंडियन बैंक अंचल कार्यालय सीतापुर के अंचल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक विनीत बाजपेई जी ने की। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख पवन कुमार जी, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार जी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आर0के0 चौधरी, नेशनल इंश्योरेंस के प्रमुख के.यस. बाजपेई जी सहित भारत सरकार के कार्यालय बैंक बीमा कंपनियों के कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
समिति के बैठक के दौरान 1 सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदी माह एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया साथ ही नैमिष दर्शन नामक पत्रिका भी समिति के तत्वधान से प्रकाशित किए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में विनीत बाजपेई जी ने कहा कि हिंदी मातृ राजभाषा न रहे बल्कि इसे देश की राष्ट्रभाषा का गौरवमई पद भी मिलना चाहिए। हिंदी भाषा का प्रयोग करते समय हमें हीन भावना से ग्रसित नहीं होना चाहिए बल्कि अपने आपको गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। भाषा विचार विनिमय का माध्यम है एवं जिस भाषा में संप्रेषण पूरा हो सके हमें उसी का प्रयोग करना चाहिए। भाषा हमारी संस्कृति और संस्कार का परिचय भी होती है।
पंजाब नेशनल बैंक के अंचल प्रमुख ने मातृभाषा के प्रयोग पर जोर दिया और कहा कि अपनी भाषा में ही अपने विचारों की सहज अभिव्यक्ति हो सकती है।
इस बैठक के दौरान अंचल कार्यालय इंडियन बैंक अंचल कार्यालय सीतापुर की गृह पत्रिका इंड नैमिष के चतुर्थ अंक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत संबोधन अमित कुमार पांडे मुख्य प्रबंधक द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजनी कुमार पांडे वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा एवं सदस्य सचिव नगर राजभाषा कार्यान्वयन समित सीतापुर द्वारा किया गया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से बाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्री मग्लेश्वर महादेव मन्दिर आगामीर ढयोड़ी राजा बजार, लखनऊ
तीज पर महिलाए जलेबी खाकर व्रत का करती है पारन
Leave a Comment: