भाजपा ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के आवास पर सोमवार के दोपहर
कोआपरेटिव फेडरेशन के
उपसभापति को दिया पत्रक*(मऊ)
:
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
भाजपा ओबीसी के जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल के आवास पर सोमवार के दोपहर उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के उप सभापति दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमाशंकर जायसवाल पहुंचे।जैसे ही उनके आने की सूचना पार्टी के कार्यकर्ताओं को हुई वहां पहुंच नेता से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया।
सोमवार को दोपहर जैसे ही दर्जा प्राप्त मंत्री के आने की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई सभी पिछड़ी जाति के जिला उपाध्यक्ष के आवास पहुंच गए।मंत्री को देखते हो लोगो ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।एक घंटे अनौपचारिक बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष ने कोपागंज से कसारा जाने वाली जीर्णशीर्ण सड़क के बावत पत्रक देकर उसके चौड़ीकरण, मरम्मत और नगर पंचायत के सीमा करण विस्तार की बात कही।कहा कि समस्या से सभी लोग परेशान हैं जल्द इसका निवारण कराया जाय।मंत्री ने लोगो को आश्वस्त किया कि आपलोगो की बात को संबंधित मंत्री से मिलकर कहूंगा कि यह समस्या वर्षो से है उसका निदान कराएं।इस अवसर पर मनोज जायसवाल, महेंद्र चौहान,अशोक पांडेय, दिलीप जायसवाल, दिनेश कुमार,सूर्यनाथ यादव,रणवीर प्रताप, आदर्श कुमार सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ, 15 अगस्त, 2026कहते हैं कि रगों में अगर देश सेवा का लहू दौड़ रहा हो, तो वर्दी का रंग बदलने से जज्बा नहीं बदलता। इस स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधा
Leave a Comment: