दिनांक 29/30 अगस्त 2022 को पाण्डव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर कजरी तीज के अवसर पर लगने वाला मेला में शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण की ड्यूटी लगाई गई है।


ब्यूरो चीफ श्रावस्ती बाबूराम पाठक

जनपद श्रावस्ती
कजरीतीज

 दिनांक 29/30 अगस्त 2022 को पाण्डव कालीन विभूतिनाथ मंदिर पर कजरी तीज के अवसर पर लगने वाला मेला में शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में मेला क्षेत्र में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विन्दुवार ब्रीफिंग कर मेला शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से श्रद्धालुओं/कांवरियों का समूह जल लेकर जलाभिषेक करने हेतु विभूति नाथ मंदिर पर पैदल/वाहनों से जाएंगे, उक्त अवसर पर यात्रा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाए रखने हेतु विभूति नाथ मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों को 03 सेक्टरों व प्रत्येक सेक्टर को 02-02 सब सेक्टरों में विभाजित करते हुए शिफ्टबार ड्यूटी लगाई गई है।

विभूति नाथ मंदिर थाना क्षेत्र सिरसिया पर त्यौहार कजरी तीज के दौरान सुरक्षा/यातायात/शांति व्यवस्था हेतु लगाए गए पुलिस बल का विवरण-

निरीक्षक/थानाध्यक्ष-12
उपनिरीक्षक- 63 
हेड कांस्टेबल-41 
कांस्टेबल-225
महिला कांस्टेबल- 69
यातायात पुलिस-06 
होमगार्ड-25
पीआरडी-52
पीएससी- 01 कंपनी, 02 प्लाटून

      इस दौरान अपर जिलाधिकारी भिनगा, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी इकौना श्री महेंद्र पाल शर्मा, समस्त थाना/चैकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।