भीम आर्मी की मौजूदगी में कार्रवाई न करने के संबंध में थाना अध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र
भीम आर्मी की मौजूदगी में कार्रवाई न करने के संबंध में थाना अध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र
घर के स्टोर रूम में लगे हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा लिया।
अफ़ज़ल गनी की रिपोर्ट ब्लॉक कोपागंज से जनपद मऊ
कोपागंज। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली विशुनपुर में हरिदवार से नौकरी पर से तीन दिन पहले घर लौटे एक 30 वर्षीय युवक ने शुक्रवार की रात्रि घर के स्टोर रूम में लगे हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा लिया।सुबह जब पिता स्टोर रूम में गए तो लड़के को फंदे में लटकता देख तत्काल पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौके पर मिले सुसाइट नोट में युवक जिंदगी में अपने और परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाने का तनाव और आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार अमन गुप्ता पुत्र दयाशंकर गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी देवकली विशुनपुर हरिद्धार में प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। तीन दिन पूर्व वह अपने घर आया था। शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे खाना खाकर स्टोर रूम में में चला गया। सुबह जब पिता स्टोर रूम में गए तो स्टोर रूम के हुक के सहारे रस्सी से अमन लटकता मिला। अमन को लटकते देख पिता ने तत्काल पुलिस को सुचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस को मौके पर अमन का एक पन्ने का सुसाइट नोट मिला है। सुसाइट नोट के अनुसार वह परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाने के वजह से सदमे में था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भीम आर्मी की मौजूदगी में कार्रवाई न करने के संबंध में थाना अध्यक्ष को दिया प्रार्थना पत्र
वर्षों से जमे अधिकारी कर्मचारी विभाग की छवि खराब कर रहे
Leave a Comment: