कस्बा महमूदाबाद में आई. जी. का आकस्मिक दौरा,
कस्बा महमूदाबाद में आई. जी. का आकस्मिक दौरा,
नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ का शुभारंभ गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।
(यूपी अब तक टीवी चैनल)से
प्रयागराज ब्यूरो चीफ नागेन्द्र प्रजापति
की खास रिपोर्ट:
रामगढ़ कस्बे में बुधवार को नौ दिवसीय शनि महाराज महायज्ञ का शुभारंभ गुरौटी रोड स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।
और
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संस्थापक भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास की अगुवाई में गाजे-बाजे और करमा नृत्य के साथ आकर्षक भगवान शिव व पार्वती का रथ पर झांकी निकालते हुए 151 कुंवारी कन्याओं के साथ कलश यात्रा पूरे रामगढ़ कस्बे का भ्रमण किया। कलश यात्रा पन्नूगंज थाना परिसर स्थित सरोवर में पहुंची जहां से जल भर कर वापस शनि महाराज महायज्ञ मंडप पर वापस आई। तत्पश्चात विद्वान ब्राह्मण द्वारा पूजन अर्चन कर कलश की स्थापना की गई । इस दौरान भगवान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
भिक्षुक भिखारी बाबा जंगली दास ने बताया कि 9 दिन तक चलने वाले उक्त धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रतिदिन भंडारा का भी आयोजन किया गया है। आगामी 7 जुलाई को यज्ञ के पूर्ण होने पर गरीब असहाय कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। इस मौके पर परमानंद महाराज, चिंता मौर्या, पंकज सिंह,भरत सिंह कुशवाहा, पप्पू अग्रवाल, रमेश प्रधान, राम नरेश प्रधान, मनोज केसरी, शिव शंकर, प्रतीक सिंह ,जनार्दन तिवारी, अमरनाथ कुशवाहा, बृजलाल, सत्यनारायण जी महाराज, रमेश कुमार उमरवैश्य, पवन गुप्ता समेत दर्जनों श्रद्धालु कलश यात्रा के दौरान साथ- साथ रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कस्बा महमूदाबाद में आई. जी. का आकस्मिक दौरा,
सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर नगर अधिशासी अधिकारी सम्पूर्णानन्द तिवारी ने दिलाया शपथ
Leave a Comment: