बार-बार मरम्मत की मांग होने के बावजूद भी नहीं बन पाया हैंड पंप


बार-बार मरम्मत की मांग होने के बावजूद भी नहीं बन पाया हैंड पंप

रिपोर्ट अजय प्रकाश यादव

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कोयलसा ब्लाक अंतर्गत देउरपुर सराय राजस्व गांव मोलनापुर में अमिका वर्मा के आवास के पास जल निगम विभाग व्दारा लगाया गया हैंडपंप पिछले सात आठ माह से खराब पड़ा है  ग्रामीणों का कहा है कि इसकी मरम्मत करने के लिए ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों को इसके खराब होने की जानकारी एक नहीं कई कई बार दी जा चुकी है लेकिन अधिकारी है कि उनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है और इधर लोग स्वच्छ जल के लिए तरह रहे हैं। गांव के मोहन वर्मा ने कहा कि जबसे हैंडपंप खराब हुई है तबसे  सुद्ध पानी नहीं नसीब हो रहा है। हम सभी पड़ोसी लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं।  इसी प्रकार से नीनहक, मंगल वर्मा,निर्मल वर्मा,। सत्यराम वर्मा, वकील वर्मा  आदि दर्जन भर ग्रामीणों ने कहा है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप  ठीक नहीं करायी जा रही है जिससे पानी किल्लत बरकरार है।  अनिरुद्ध वर्मा ने बताया है कि  इस समय घनघोर गर्मी से लोग व्याकुल है ।जिस खराब पड़ी सरकारी हैंडपंप की बात हो रही है वह सड़क के किनारे लगायी गयी है जिसका पानी राहगीर भी पीते हैं लेकिन जलनिगम विभाग की घोर लापरवाही के चलते सभी लोग पानी के लिए तरह रहे हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।