LIVE:शिंदे ने शिवसेना पर ही दावा ठोका, उद्धव को पवार की सलाह- शिंदे को ही CM बना दो


दो दिन से सरकार बचा रहे उद्धव अब अपनी पार्टी बचाने के जुगत में हैं। शिंदे ने सरकार नहीं, सीधे पार्टी पर कब्जे की घोषणा कर दी है। वे थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

शिवसेना ने व्हिप जारी कर बुधवार शाम 5 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई थी। उससे 50 मिनट पहले एकनाथ शिंदे ने पार्टी व्हिप को अवैध बता चीफ व्हिप सुनील प्रभु को हटाने की घोषणा कर दी। साथ ही भरत गोगावले को इस पद पर नियुक्त भी कर दिया। साथ ही शिंदे ने विधायक दल के नेता होने का दावा ठोकते हुए 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी राज्यपाल को भेज दी।

साफ है सरकार के साथ पार्टी पर भी कब्जा करने की कोशिश। शिंदे दावा कर रहे हैं कि उनके पास 46 विधायक हैं। हालांकि, गुवाहाटी में अभी शिवसेना के 35 और 2 निर्दलीय विधायक हैं। 3 और विधायक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ गुवाहाटी के लिए निकल चुके हैं। यानी कुल 40 विधायक।

उद्धव ने शाम को फेसबुक लाइव किया। कहा कि शिंदे सामने तो आएं, सामने आकर कहें कि मुख्यमंत्री पद पर मैं न बैठूं तो मैं सबकुछ छोड़ दूंगा। इस स्पीच के बाद ही शरद पवार उद्धव से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि एक घंटे चली मीटिंग में पवार ने उद्धव को सलाह दी है कि शिंदे को ही मुख्यमंत्री बना दो।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।