महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है'। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे हुई। इस बैठक में 8 मंत्री गैरहाजिर रहे, जिसको देखते हुए शिवसेना ने विधायकों को व्हिप जारी किया है। शाम पांच बजे बैठक बुलाई गई है।
-
संख्या बल से कोई फर्क नहीं पड़ता
उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप संख्या कैसे जमा करते हो इसका मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आप में से एक भी विरोध में वोट करता है तो वह भी मेरे लिए शर्मनाक होगा
-
05:53 PM, 22 Jun 2022
अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए भी तैयार हूं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन्हें लगता है मैं शिवसेना का नेता नहीं हूं तो मैं अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए भी तैयार हूं। पिछले ढाई साल में मैंने कड़ी मेहनत की है, मुख्यमंत्री पद मुझे अचानक मिला।
-
05:49 PM, 22 Jun 2022
मैं आज त्याग पत्र दे सकता हूं
उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि पार्टी विधायक कहें तो वो आज इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि एक भी विधायक मेरे मुहं पर आकर कहें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
-
05:42 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टाप फाइव में मिला स्थान
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को टाप फाइव में स्थान मिला। उन्होंने कहा कि यह बाला साहेब की शिव सेना है या नहीं यह प्रश्न उठाया जा रहा है। मेरा आपरेशन हुआ था, लेकिन अब मैंने मिलना शुरू कर दिया है।
-
05:40 PM, 22 Jun 2022
सियासी संकट के बीच फेसबुक लाइव कर रहे हैं उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने लाइव के शुरुआत में कहा कि मैं कई महीने बाद आपके सामने आया हूं। कोविड के समय हमने लड़ाई लड़ी है, मुझे प्रशासन का ज्ञान नहीं था लेकिन मैंने पूरा प्रयास किया।
-
04:51 PM, 22 Jun 2022
फेसबुक लाइव के जरिए जनता से बातचीत करेंगे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम पांच बजे फेसबुक लाइव के जरिए जनता से बातचीत करेंगे।
-
04:29 PM, 22 Jun 2022
भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त: एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने शिवसेना विधायक भरत गोगावले को शिवसेना विधानमंडल का मुख्य प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।
-
04:00 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख गुवाहाटी रवाना
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल एक चार्टर्ड फ्लाइट से गुवाहाटी, असम के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ चार विधायक भी हैं।
-
03:50 PM, 22 Jun 2022
चार्टर्ड फ्लाइट से सूरत पहुंचे महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल चार्टर्ड फ्लाइट से गुजरात के सूरत पहुंचे। वह 4 विधायकों के साथ गुवाहाटी, असम पहुंचेंगे।
-
03:25 PM, 22 Jun 2022
काजीरंगा घूमने के लिए अच्छी जगह है, सभी जा सकते हैं- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत से जब महाराष्ट्र के विधायकों के गुवाहाटी, असम में डेरा डाले जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि काजीरंगा घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। क्षेत्र में अच्छी बारिश भी हो रही है। जो लोग प्रकृति को देखना चाहते हैं वे वहां जा सकते हैं।
-
03:21 PM, 22 Jun 2022
उद्धव ठाकरे के चेहरे पर थी मुस्कान, सरकार को कोई खतरा नहीं- कांग्रेस नेता नितिन राउत
कैबिनेट बैठक के बाद महाराष्ट्र मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन राउत ने कहा कि राजनीतिक चर्चा करने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीएम (जो वीसी के माध्यम से शामिल हुए) के चेहरे पर मुस्कान थी। आप समझ सकते हैं कि वह तनाव में नहीं हैं, इसलिए सरकार भी परेशान नहीं है।
-
03:09 PM, 22 Jun 2022
एजेंडे के मुद्दों पर कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा- मंत्री असलम शेख

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने बताया कि कैबिनेट मीटिंग में हमारे एजेंडे में जो मुद्दे थे, सिर्फ उसी पर चर्चा हुई। इसके अलावा किसी भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.... अब किसके पास क्या संख्या है ये तो मुझे नहीं पता।
-
02:49 PM, 22 Jun 2022
पांच साल तक चलेगी सरकार- बालासाहेब थोराट
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कोई कठिनाई नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। सरकार पांच साल तक चलती रहेगी।
-
02:44 PM, 22 Jun 2022
एकनाथ शिंदे के दावे के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव!
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एकनाथ शिंदे ने 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। शिंदे ने कहा कि हमारे साथ 6-7 निर्दलीय विधायक हैं, बाकी विधायक शिवसेना से हैं। कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे ने किया 46 MLA के समर्थन का दावा
-
02:35 PM, 22 Jun 2022
मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं- नितिन देशमुख
सूरत से नागपुर लौटे शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 100 से 150 पुलिसकर्मी मुझे अस्पताल ले गए और नाटक किया कि मुझ पर हमला हुआ है। वे मेरा आपरेशन करना चाहते थे, उस बहाने मुझे नुकसान पहुंचाना चाहते थे। भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं।
-
02:23 PM, 22 Jun 2022
शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने विधायकों को दिया निर्देश
शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने पार्टी के सभी विधायकों को एक पत्र जारी कर उन्हें आज शाम होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि कोई अनुपस्थित रहता है तो यह माना जाएगा कि उक्त विधायक ने स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई उचित कारण और पूर्व सूचना के बिना बैठक से अनुपस्थित रहता है तो उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उनकी सदस्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-
02:13 PM, 22 Jun 2022
हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं, शिव सैनिक बने रहेंगे- एकनाथ शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि जहां तक मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सवाल है, मैं कहूंगा कि हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं और शिव सैनिक बने रहेंगे। अभी तक, हम शिवसेना या सीएम के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। हमने भविष्य की कार्रवाई पर फैसला नहीं किया है।
-
02:10 PM, 22 Jun 2022
एकनाथ शिंदे बोले- हमारे पास 46 विधायक, भाजपा से नहीं चल रही कोई बातचीत

शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने एएनआइ को बताया कि अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं। बाकी शिवसेना के विधायक हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। अभी तक हमें न तो भाजपा से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हम उनसे कोई बातचीत कर रहे हैं।
-
02:08 PM, 22 Jun 2022
बैठक में शामिल नहीं होने वालों पर होगी कार्रवाई- शिवसेना
शिवसेना ने कैबिनेट मीटिंग में 8 मंत्रियों के गैरहाजिर रहने पर विधायकों को व्हिप जारी कर कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगर कोई भी विधायक शाम 5 बजे बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
02:03 PM, 22 Jun 2022
शिवसेना ने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप
शिवसेना ने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। शाम पांच बचे विधायकों की बैठक होगी। एक बजे हुई कैबिनेट बैठक में 8 मंत्री गैरहाजिर रहे।
-
01:58 PM, 22 Jun 2022
उम्मीद है शिवसेना के बागी विधायक शिवाजी महाराज के राज्य को कलंकित नहीं करेंगे- कमलनाथ

महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा महाविकास अखाड़ी सरकार को पूरा समर्थन देंगे। शरद पवार से भी मेरी बात हुई, जिन्होंने मुझसे कहा कि वह सरकार का समर्थन करना जारी रखेगी...कोई और इरादा नहीं है। मुझे यकीन है कि शिवसेना के बागी शिवाजी महाराज के राज्य को कलंकित नहीं करेंगे।
-
01:54 PM, 22 Jun 2022
मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक समाप्त
मुंबई में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। राकांपा के मंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए हैं। इस बैठक में उद्धव ठाकरे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई।
-
01:51 PM, 22 Jun 2022
औरंगाबाद में रोती दिखीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ता
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना की महिला कार्यकर्ता रोती हुई दिखाई दी। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। जिसके कारण राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया है।
-
01:49 PM, 22 Jun 2022
अग्निपरीक्षा की हो गई है शुरुआत- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अब अग्निपरीक्षा की शुरुआत हो गई है। जब ऐसी स्थिति आती हो तो विधानसभा भंग होती है। उन्होंने यह बात एकनाथ शिंदे के साथ 40 विधायकों के बागी होने पर कही।
-
01:44 PM, 22 Jun 2022
कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असंतुष्टों को निशाना बना रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित कदम है। यह सिर्फ सोनिया गांधी या राहुल गांधी की नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की बात है। कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं।
-
01:44 PM, 22 Jun 2022
कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है- सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असंतुष्टों को निशाना बना रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से राजनीति से प्रेरित कदम है। यह सिर्फ सोनिया गांधी या राहुल गांधी की नहीं, बल्कि पूरे विपक्ष की बात है। कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वे भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं।
-
01:39 PM, 22 Jun 2022
उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बता दें, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
-
01:26 PM, 22 Jun 2022
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए सीएम उद्धव
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कैबिनेट की बैठक शुरु हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की है।
-
01:15 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र में लोकतंत्र पर हो रहा हमला- हरीश रावत
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बयान दिया। उन्होंने कहा एक चलती हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। ये साफ हो रहा है कि भाजपा बौखलाई हुई है कि कैसे औरों के साथ शिवसेना की सरकार चल रही है। लोकतंत्र पर महाराष्ट्र में भी हमला हो रहा है।
-
01:11 PM, 22 Jun 2022
कमलनाथ ने कहा- अभी विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य में विधानसभा भंग होने की बात खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि मैंने सीएम उद्धव ठाकरे से बात की है और उन्होंने कहा कि अभी महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
-
01:09 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर रोने लगीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ता
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शिवसेना की महिला कार्यकर्ता रोती हुई दिखाई दी। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। जिसके कारण राज्य में सियासी संकट पैदा हो गया है।
-
01:03 PM, 22 Jun 2022
कमलनाथ बोले- सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
-
12:55 PM, 22 Jun 2022
कमलनाथ बोले- सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित
-
12:54 PM, 22 Jun 2022
कमलनाथ बोले- कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य के सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की बैठक में 44 विधायकों में से 41 विधायक शामिल हुए, जबकि 3 रास्ते में हैं। बीजेपी ने जो राजनीति शुरू की है वह पैसे और बाहुबल की है जो संविधान के खिलाफ है। मैंने यह बहुत देखा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना की एकता की जीत होगी।
-
12:48 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बोले- हमारे सभी विधायक एकजुट
महाराष्ट्र के कांग्रेस के नेता बालासाहब थोराट ने सियासी संकट के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह गलत खबर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी गलत खबर न फैलाएं।
-
12:39 PM, 22 Jun 2022
बालासाहेब थोराट के आवास पर हुई कांग्रेस की बैठक
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। कमलनाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधायक शामिल हुए। ये बैठक पार्टी नेता बालासाहेब थोराट के आवास पर हुई।
-
12:37 PM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट

महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से पता चलता है कि भाजपा और सरकार के खिलाफ कोई विपक्ष का नेता आवाज उठाएगा तो उसकी आवाज को दबाने का काम करेंगे। 7 साल के बाद केस को खंगाला जा रहा है, कोई FIR नहीं है, कोई पैसों की हेरा फेरी नहीं है, कोई आरोप नहीं है।
-
12:35 PM, 22 Jun 2022
भाजपा के षड्यंत्र को देश देख रहा है- अशोक गहलोत

महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हार्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।
-
12:25 PM, 22 Jun 2022
अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (भाजपा) हार्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।
-
12:19 PM, 22 Jun 2022
छगन भुजबल ने दिया बयान
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सियासी संकट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मध्यावधि चुनाव को लेकर अभी तक कोई बात नहीं हुई है। इस मैं क्या कह सकता हूं?
-
12:16 PM, 22 Jun 2022
वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे NCP नेता
एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और रामराजे निंबालकर भी मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे।
-
12:03 PM, 22 Jun 2022
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने दिया बयान
शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने अपनी पार्टी को भाजपा के साथ रिश्ते शुरू करने की नसीहत दी है। प्रताप ने कहा कि शिवसेना को भाजपा के साथ मिलकर काम करना चाहिए। बता दें कि सरनाइक ठाणे के ओवाला-माजीवाड़ा सीट से विधायक हैं।
-
12:01 PM, 22 Jun 2022
वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे शरद पवार
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। बता दें कि राज्य के होम मिनिस्टर दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और बालासाहेब पाटिल ने आज सुबह उनसे उनके आवास पर मुलाकात की थी।
-
11:49 AM, 22 Jun 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने दिए विधानसभा भंग करने के संकेत
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।
-
11:34 AM, 22 Jun 2022
अधीर रंजन चौधरी ने साधा भाजपा पर निशाना
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट पर अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है। यदि कोई विरोधी दल उनके खिलाफ बोलता है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। वे एक विरोध मुक्त भारत के निर्माण की राह पर चल रहे हैं। पहले उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत, अब उन्होंने इसे विपक्ष मुक्त में बदल दिया है।
-
11:15 AM, 22 Jun 2022
कोरोना पाजिटिव हुए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनको कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
-
11:11 AM, 22 Jun 2022
बालासाहेब थोरात के आवास पहुंचे कमलनाथ
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्य कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलनाथ मुंबई पहुंच गए हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पार्टी नेता बालासाहेब थोरात के आवास पर पहुंचे हैं।
-
11:07 AM, 22 Jun 2022
आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है- कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है। मध्य प्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं। ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है। शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे। कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं।
-
11:01 AM, 22 Jun 2022
संजय राउत का दावा
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा विधायक एकनाथ शिंदे से बातचीत चल रही है, सब शिवसेना में रहेंगे। हमारी पार्टी एक है और हम लगातार संघर्ष करेंगे।
-
10:51 AM, 22 Jun 2022
मैंने एकनाथ शिंदे से की एक घंटे तक बातचीत- संजय राउत
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे बहुत अच्छे मित्र हैं। सालों साल से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। उनके लिए आसान नहीं है पार्टी छोड़ना और हमारे लिए भी आसान नहीं है उनको छोड़ना। मैंने आज सुबह उनसे एक घंटे तक बातचीत की और पार्टी प्रमुख को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
-
10:45 AM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र में सरकार गठन की संभावना तलाश रही भाजपा
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार गठन की संभावना तलाश रही है। इस सिलसिले में रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने कई बैठकें भी की हैं।
-
10:25 AM, 22 Jun 2022
शरद पवार के आवास पहुंचे बालासाहेब पाटिल
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब पाटिल ने मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
-
10:23 AM, 22 Jun 2022
शरद पवार से मिलने पहुंचे एनसीपी नेता जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
-
10:06 AM, 22 Jun 2022
संजय राउत के घर के बाहर लगाए गए पोस्टर
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुंबई में शिवसेना नेता संजय राउत के आवास के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों मे लिखा है कि तेरा घमंड तो 4 दिनों का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है। यह बैनर शिवसेना पार्षद दीपमाला बढ़े ने लगाया है।
-
राज्यपाल भगत सिंह को कराया गया अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-
09:38 AM, 22 Jun 2022
सीएम उद्धव ठाकरे से मिलेंगे कमलनाथ
महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने की संभावना है।
-
09:15 AM, 22 Jun 2022
शरद पवार के घर पहुंचे महाराष्ट्र के गृह मंत्री
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे।
-
09:13 AM, 22 Jun 2022
सभी विधायक जल्द ही साथ होंगे: सीएम उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वह (एकनाथ शिंदे) मेरी बात सुनेंगे। सभी विधायक जल्द ही साथ होंगे। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि NCP-कांग्रेस हमारे साथ हैं।
-
09:04 AM, 22 Jun 2022
आज होगी कांग्रेस नेताओं की बैठक
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच आज सुबह 10 बजे कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पार्टी नेताओं के साथ राज्य के सियासी हालात पर चर्चा करेंगे।
-
08:52 AM, 22 Jun 2022
होटल में एक साथ दिखे महाराष्ट्र के बागी विधायक
-
08:48 AM, 22 Jun 2022
बागी विधायक को अस्पताल में होना पड़ा भर्ती
शिवसेना के बागी विधायकों में से एक नितिन देशमुख को तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार रात ही सूरत के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। मंगलवार रात एकनाथ शिंदे उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
-
08:40 AM, 22 Jun 2022
बागी विधायकों का वीडियो आया सामने
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बागी विधायक सूरत के एक होटल में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। शिंदे के दावे के अनुसार, उनके साथ 40 विधायक मौजूद हैं।
-
08:34 AM, 22 Jun 2022
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया था होटल का दौरा
महाराष्ट्र के बागी विधायकों के गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आगमन से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज सुबह रैडिसन ब्लू होटल का दौरा किया था। बता दें कि इस होटल में बागी विधायक ठहरे हुए हैं।
-
08:27 AM, 22 Jun 2022
राज्यसभा चुनाव में हुई थी शिवसेना प्रत्याशी की हार
महाराष्ट्र में 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में शिवसेना प्रत्याशी संजय पवार की हार के बाद से ही महाविकास आघाड़ी सरकार की उलटी गिनती शुरू होने के कयास लगाए जाने लगे थे। दस दिन बाद ही 20 जून को हुए विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा ने कांग्रेस की पहली प्राथमिकता के उम्मीदवार चंद्रकांत हंडोरे को पटखनी देकर इस कयास पर मुहर लगा दी।
-
08:20 AM, 22 Jun 2022
महाराष्ट्र के सियासी संकट में अब तक क्या-क्या हुआ
महाराष्ट्र की सरकार संकट में नजर आ रही है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ सभी विधायक गुजरात के सूरत से गुवाहाटी में शिफ्ट हो गए हैं। शिंदे ने शर्त रखी है कि यदि शिवसेना महाविकास अघाड़ी से अलग होकर भाजपा के साथ आए तो वह पार्टी का साथ देने के लिए तैयार हैं।
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी संकट में अब तक क्या-क्या हुआ, बागी विधायक गुवाहाटी शिफ्ट; जानिए पूरा घटनाक्रम
-
08:13 AM, 22 Jun 2022
आज होगी महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 1 बजे होगी।
-
08:00 AM, 22 Jun 2022
हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे- एकनाथ शिंदे
असम के गुवाहाटी पहुंचने के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा शिवसेना के कुल 40 विधायक यहां मौजूद हैं। हम बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।
-
07:52 AM, 22 Jun 2022
रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे बागी विधायक
महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में पहुंच गया है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी पहुंचने पर कहा कि यहां 40 विधायक मौजूद हैं।
Leave a Comment: