ग्राम प्रधान नहीं मानते दीवानी न्यायालय के स्टे व बुढ़नपुर एसडीएम के आदेश को
ग्राम प्रधान नहीं मानते दीवानी न्यायालय के स्टे व बुढ़नपुर एसडीएम के आदेश को
अग्निपथ के विरोध में भारत बंद, 181 मेल एक्सप्रेस समेत 500 से अधिक ट्रेनें रद्द; दिल्ली में कई जगह लगा जाम
देश में अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रवियों ने तांडव मचाया। ऐसे में आज अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसी के चलते देश के सभी राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर आंध्र प्रदेश और बंगाल से लेकर बिहार तक में अलग-अलग जगहों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यही नहीं, राजधानी दिल्ली में आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लग गया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया है।
12:17 PM, 20 Jun 2022
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं मिल रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात नहीं हो सकती। हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस हो और जांच एजेंसियों का दुरूपयोग बंद हो।
12:14 PM, 20 Jun 2022
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते। आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है।
12:07 PM, 20 Jun 2022
तमिलनाडु में भारत बंद को देखते हुए और यात्रियों की सुरक्षा की रक्षा के लिए अगले आदेश तक दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट जारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
11:43 AM, 20 Jun 2022
दिल्ली RPF के सहायक सुरक्षा आयुक्त एपी जोशिया ने बताया कि भारत बंद को देखते हुए चाक-चौबंध इंतजाम किए गए हैं। रेल संपत्ति की सुरक्षा और जनमानस की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को भरोसा दिलाना है कि सुरक्षा बल सजग है। हम रेल संपत्ति को बचाने के लिए सक्षम है। यहां सुबह से कोई भी ट्रेन बाधित नहीं हुई है।
11:36 AM, 20 Jun 2022
रेल मंत्रालय ने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द हुई हैं। 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से अभी रद्द हैं। कोई भी डायवर्ट ट्रेन नहीं है।
11:18 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान पर गोरखपुर आरपीएफ आईजी तारिक अहमद ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि हमने पूरी व्यवस्था कर ली है। जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस समेत सभी को तैनात किया गया है, मैं छात्रों से अपील करता हूं कि असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं।
11:07 AM, 20 Jun 2022
10:59 AM, 20 Jun 2022
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, क्या ये 46,000 युवकों को तैयार करके RSS में लाना चाहते हैं। क्या किसी देश में ऐसा हुआ है कि 4 साल ट्रेनिंग देकर उसके बाद उसे छोड़ देना। आप सिर्फ 4 साल तक ट्रेनिंग और उन्हें स्टाइपेंड देकर उन्हें चुनाव तक व्यस्त रखने के लिए यह काम कर रहे हैं। आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जो युवा महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ दूसरी जगहों पर विरोध कर रहे हैं, उनकी दिशा को भटकाया जाए।
10:44 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना और ED द्वारा राहुल गांधी को समन जारी करने के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। इस दौरान सलमान खुर्शीद, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
10:37 AM, 20 Jun 2022
आंध्र प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा तैनात की गई है। साथ ही कंटीले तार भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात हैं।
10:33 AM, 20 Jun 2022
नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि भारत बंद के काफी इनपुट हमारे पास है, उसके हिसाब से हमने अपनी सभी व्यवस्थाएं कर रखीं हैं। हम सभी बार्डर पर तैनात है। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रदर्शनकारी जो दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करता है, वह इस सीमा से अंदर न आ पाए।
10:27 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान के बीच कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है। ट्रेनें रद्द होने से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान हैं।
10:24 AM, 20 Jun 2022
नोएडा में अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में भारत बंद के आह्वान के बीच चिल्ला बार्डर पर नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
10:13 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा देशभर में भारत बंद के आह्वान के बीच दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
10:09 AM, 20 Jun 2022
भारत बंद आह्वान को मद्देनजर रखते हुए अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SHO अमोलकदीप ने बताया कि RPF, GRP और रेलवे इंटेलिजेंस के साथ समन्वय बनाकर हमने प्लान बनाया है ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ ना कर पाए और किसी भी प्रकार की समस्या ना आए।
10:06 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान के बीच पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनजीवन दुरुस्त चल रहा है। हालांकि बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षाकर्मी तैनात की गई है।
10:02 AM, 20 Jun 2022
राहुल गांधी को ईडी के समन और अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली के मान सिंह रोड पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
09:46 AM, 20 Jun 2022
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत बंद के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। विशेष यातायात व्यवस्था के कारण, नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचने की हिदायत दी गई है। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच विशेष व्यवस्था के कारण इन सड़कों पर यातायात की आवाजाही संभव नहीं होगी।
09:37 AM, 20 Jun 2022
कांग्रेस नेता अजय माकन ने जानकारी देते हुए बताया कि हम आज जंतर मंतर पर सत्याग्रह पर बैठेंगे और शाम को 5 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए। इस योजना पर पहले युवाओं और संसद में चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन उससे पहले, इसे वापस लिया जाना चाहिए।
09:20 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के मद्देनजर झारखंड में आज सभी स्कूल बंद हैं। उर्सुलाइन कान्वेंट इंटर कालेज स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मैरी ग्रेस ने बताया कि 11वीं कक्षा के लिए जेएसी परीक्षा आज के लिए निर्धारित की गई थी। आज की परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
09:04 AM, 20 Jun 2022
झारखंड में भारत बंद के मद्देनजर सभी स्कूल और कुछ संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों को बंद करने का फैसला भारत बंद को देखते हुए लिया है।
08:48 AM, 20 Jun 2022
बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में आज कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर पटना के डाक बंगला चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
08:46 AM, 20 Jun 2022
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के आह्वान के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। DCP नार्थ अनुपम सिंह ने कहा जगह-जगह पुलिस तैनात है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैदी से तैनात हैं। युवाओं से आग्रह है कि किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम न दें।
08:34 AM, 20 Jun 2022
केरल पुलिस ने भारत बंद को लेकर अपनी तैयारी को पुख्ता कर ली है। केरल पुलिस के मुताबिक, 20 जून को उनके सभी जवान ड्यूटी पर होंगे। इस दौरान अगर कोई किसी भी तरह की हिंसा फैलाने की कोशिश करता है तो हम उसे गिरफ्तार करेंगे।
08:25 AM, 20 Jun 2022
हरियाणा में बीते दिनों इस आंदोलन को लेकर कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में भारत बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नो हो, इसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है।
08:16 AM, 20 Jun 2022
नोएडा पुलिस के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 पहले ही लागू है, ऐसे में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन को लेकर 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
08:02 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ के विरोध में भारत बंद (Bharat Bandh) को लेकर बिहार में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बंद को किसी राजनीतिक दल ने समर्थन नहीं दिया है, लेकिन संभव है कि कुछ पार्टियों के नेता अचानक सड़कों पर उतर सकते हैं।
08:00 AM, 20 Jun 2022
अग्निपथ योजना को लेकर राज्य में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बिहार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के करीब एक दर्जन जिलों के भाजपा कार्यालयों में एसएसबी की तैनाती की गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राम प्रधान नहीं मानते दीवानी न्यायालय के स्टे व बुढ़नपुर एसडीएम के आदेश को
निजी तौर पर मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कहाँ मस्जिद या मंदिर है ,
17 मई 2022 को विशाल प्रदर्शन किया। एक साल पहले इसी दिन प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों
Leave a Comment: