कानपुर देहात के कस्बा क्षेत्र अकबरपुर में जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज प्रातः करीब 9:00 बजे अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो


जनपद कानपुर देहात के कस्बा क्षेत्र अकबरपुर में जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज प्रातः करीब 9:00 बजे अकबरपुर चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ऑटो वाहनों का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ऑटो संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अवैध पार्किंग सड़क में ऑटो न खड़ा करें तथा चिन्हित पार्किंग पर ही वाहनों को खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का अवश्य पालन करें, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण कर कोई भी वाहन चालक सड़क पर वाहन न खड़ा करने पाए इस पर जरूर नजर रखें तथा यातायात के नियमों का अवश्य पालन कराएं, इस मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे। 
यूपी जब तक न्यूज़ से हिमांशु की विशेष रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।