ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालको की गोष्ठी में छ: प्रमुख दिया गया दिशा निर्देश
ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालको की गोष्ठी में छ: प्रमुख दिया गया दिशा निर्देश
सूजे खां खिड़की में गैंगस्टर अपराधी ऋषिपाल यादव की सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई पुलिस और राजस्व की टीम ने की है, कुर्क किए गए मकान की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है
ब्यूरो चीफ मोहित सिंह- झाँसी
झांसी जनपद में शहर कोतवाली थानाक्षेत्र के मोहल्ला सूजे खां खिड़की में गैंगस्टर अपराधी ऋषिपाल यादव की सम्पत्ति जब्त करने की कार्रवाई पुलिस और राजस्व की टीम ने की है, कुर्क किए गए मकान की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है, पुलिस की टीम ने मकान जब्त करने की कार्रवाई के साथ ही अपराध से अर्जित की गई अन्य जमीन और मकान की भी तलाश शुरू कर दी है, जिन्हें ऋषि पाल ने अपराध से कमाया था। अपराधी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और जानलेवा हमला समेत 12 मुकदमे दर्ज है।
झांसी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर ऋषिपाल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की है, कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सिटी राजेश कुमार राय, तहसीलदार डॉ लाल कृष्ण व स्थानीय थाने के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अपराधी ऋषिपाल यादव के विरुद्ध हत्या, दुष्कर्म, जानलेवा हमला समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं इसकी अवैध संपत्ति गैंगस्टर के तहत कुर्क की गई है जिसकी कीमत एक करोड़ 52 लाख रुपये है। अब तक 20 प्रकरणों में 52 करोड़ रुपये की संपत्ति झांसी जनपद में कुर्क करने का आदेश जिला अधिकारी द्वारा किया जा चुका है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालको की गोष्ठी में छ: प्रमुख दिया गया दिशा निर्देश
35 लाख कीमत के गांजे को सर्विलांस सेल टीम एवं पुलिस ने पकड़ा।
राजधानी लखनऊ में बीजेपी व ईडी के खिलाफ कांग्रेस का देशब्यापी आंदोलन सत्यागृह ,
Leave a Comment: