राजधानी लखनऊ में बीजेपी व ईडी के खिलाफ कांग्रेस का देशब्यापी आंदोलन सत्यागृह ,


बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचे फतेहपुर कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्त्ता सत्याग्रह में भाग लेने पहुंचे लखनऊ


राजधानी लखनऊ में बीजेपी व ईडी के खिलाफ कांग्रेस का देशब्यापी आंदोलन सत्यागृह ,

अब तक टीवी संवाददाता अरविंद सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सत्याग्रह नेशनल हेराल्ड केस को लेकर ईडी के सामने कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी को लेकर हुआ | पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में व मोदी सरकार सरकार और ईडी के विरोध में हल्ला बोला | जहाँ फतेहपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी,महिला कांग्रेस,सहित समस्त फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में सत्यागृह में शामिल हुए | जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, शिवाकांत तिवारी महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल सहित कांग्रेसजनों ने कहा कि "  ये भाजपा सरकार की विपक्ष को डराने की नाकाम कोशिश है। हमारे नेता राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होने के ल‍िए भाजपा सरकार के तानाशाही भरे निर्णय का हम वि‍रोध करते हैं। पिछले 7-8 सालों में कोई ऐसी एजेंसी नहीं है, जिस का दुरुपयोग ना हुआ हो। जब-जब विपक्ष आवाज उठाता है तब-तब भाजपा ईडी और सीबीआई के द्वारा दबाव बनाती है। जिन एजेंसियों पर आम जनता की आस्था थी, आज उसके प्रति लोग यह मान चुके हैं कि वे भाजपा के इशारे पर काम करती है। अगर किसी के खिलाफ इंटेलिजेंस एजेंसियों की जांच चल रही होती है और वह भाजपा में चला जाता है, तो उस पर गंगाजल छिड़ककर पवित्र कर दिया जाता है।  इस दौरान जिला अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल, उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, मोहसिन खान, उदित अवस्थी,आकाश, विकास मिश्रा,हर्षित पटेल अन्नू, निर्भय सिंह, रमेश, राजरानी आदि कांग्रेसजन रहे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।