नवाबगंज पुलिस‌ ने सूझबूझ से उतर कर बचाई‌ जान


गोंण्डा ब्यूरो 

नवाबगंज पुलिस की सूझबूझ से *माता-पिता से नाराज होकर14वर्षीये बच्ची चढी़  हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे परः-

थाना नवाबगंज पुलिस‌ ने सूझबूझ से उतर कर बचाई‌ जान

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा समय-समय पर गोष्ठी कर पुलिस कर्मियो को मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा आम जनमानस की समस्याओं को सुन तत्काल निस्तारण व जरुरतमंदो की हर संभव मदद किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते रहे है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा एक 14 वर्षीय बच्ची की जान बचायी गयी।
आज दिनांक 13.06.2022 को थाना नवाबंगज पुलिस को थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चकपान में 14 वर्षीय बच्ची की अपने माता-पिता से नाराज होकर हाई वोल्टेज लाइन के खम्भे पर चढने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज व थानाध्यक्ष नवाबगंज मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुॅचकर लाउडस्पीकर की मदद से बच्ची की नाराजगी को जाना गया तथा अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बच्ची को सकुशल हाई वाल्टेज लाइन के खम्भे से उतवाया गया तथा उपचार हेतु बच्ची को सी0एच0सी0 नवाबगंज भेजा गया। बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पुलिस के इस कार्य की आमजनमानस में भी काफी सराहना की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।