राहुल गांधी की ईडी में पेशी, BJP का तंज- दुनिया देख रही है, भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर सकता है


 नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ईडी (ED) दफ्तर में पेश होंगे। ईडी ने उन्हें समन जारी कर बुलाया था। राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय से ईडी के दफ्तर तक मार्च करेंगे। उधर कांग्रेस ने देशव्यापी सत्याग्रह का एलान किया है। देश में कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी को समन जारी किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर भाजपा ने बड़ा हमला किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। पात्रा ने सोमवार को कहा, 'दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी 'सत्याग्रह' कर सकता है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दी। गांधी परिवार जमानत पर बाहर हैं और यह राजनीतिक मामला नहीं है।'

संबित ने आगे कहा कि राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर बाहर हैं और ये पूरा मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने गुहार लगाई थी कि इस मामले को हटा लिया जाए लेकिन कोर्ट ने नहीं सुनी और आज जो भी कार्रवाई हो रही है वो संवैधानिक कार्रवाई है।

केंद्र सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

कांग्रेस नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कि कहा ये पूरी तरह से विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी पर कौन सा आरोप लगा है? आरोप भी राजनीति से ग्रसित है। पूरे देश में ED के छापे पड़ रहे हैं। ऐसा कब तक चलेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।