अधिकारी अनुराग पटेल के मेहनत में पलीता लगाते बांदा जनपद के खपटिहा खदान 100/3 के संचालक।


बांदा
Banda news

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी जी वा बांदा जिला अधिकारी अनुराग पटेल के मेहनत में पलीता लगाते बांदा जनपद के खपटिहा खदान 100/3 के संचालक।

 

पूरा मामला बांदा जनपद के पैलानी तहसील के अंतर्गत आने वाली खपटिहा खदान 100/3 हमेशा से मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।
आपको बता दे कि इस खदान के संचालकों ने नदी की जल धारा को रोक कर खपटिहा गांव के अंदर से अवैध रूप से रास्ता बना कर ओवर लोडिग की जाती हैं।

अभी कुछ दिनों पहले बांदा खनिज विभाग द्वारा इस अवैध रास्ते को खत्म किया गया था।
मगर कुछ दिन बाद पुनः बालू माफियाओं ने रास्ता बना कर मशीनों से खनन कार्य कराया जा रहा है।
यही नहीं एक ओर तो सूबे के मुखिया योगी जी ने प्रतिबंधित मशीनों से खनन पर रोक लगा रखी है।
वही जिले के जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने कड़ी मशक्कत के साथ मशीनों से खनन वा परिवहन पर काफी कड़ाई कर ओवर लोडिग पर काफी हद तक नियंत्रण किया है।

मगर बाहर से आए कुछ बालू माफियाओं द्वारा योगी आदित्यनाथ जी की छवि धूमिल करने वा प्रतिबंधित मशीनों से केन नदी का सीना चीर कर अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

खपटिहा गांव के ग्रामीणों से मिल रही लगातार सूचना पर मीडिया कर्मियों के साथ मौके पर जाकर लोकेशन के साथ डेट वा टाइम के वीडियो बनाए गए।

बाद मे खदान संचालक से उनका पक्ष जानना चाहा की जिला अधिकारी बांदा ने प्रतिबंधित मशीनों से खनन पर रोक लगाने के बाद भी क्यों मशीनों से खनन कार्य कराया जा रहा है।
इस बात को पूछते ही खदान संचालक भड़क गए।
बोले की हमारी जगह तुमने खदान लिया होता तो एक महीने में घर द्वार बिक गया होता कह कर भड़कता रहा।
अब देखने वाली बात है की इन जैसे बालू
माफिया पर उत्तर प्रदेश सरकार वा बांदा जिला अधिकारी किस प्रकार से लगाम लगाते हैं आने वाला समय ही बताएगा।

जिला ब्यूरो संवाददाता
Ramakant tiwari news Upabtak
Banda up

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।