Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा का एक और मास्टरमाइंड इमाम अली अहमद गिरफ्तार, 10 बड़े साजिशकर्ताओं में शामिल


Prayagraj News: प्रयागराज में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  अटाला बड़ी मस्जिद का पेश इमाम अली अहमद को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक, बाहर भागने की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तारी हुई है. पेश इमाम अली अहमद घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. 

10 बड़े साजिशकर्ताओं में शामिल था अली अहमद

बताया जा रहा है कि अली अहमद 10 बड़े साजिशकर्ताओं में शामिल था.  गिरफ्तार अली अहमद अटाला इलाके की उसी बड़ी मस्जिद का पेश इमाम था जिसके आसपास ही सबसे ज्यादा हिंसा हुई है.  प्रयागराज हिंसा मामले में अब तक 92 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.  मस्जिद के पेश इमाम अली अहमद की गिरफ्तारी के बाद अटाला में पुलिस गश्त और बढ़ाई गई है.

10 जून को हुई थी हिंसा

 

 

बता दें कि 10 जून को हुई हिंसा के मामलों में योगी सरकार की लगातार कार्रवाई जारी है. एडीजी प्रशांत कुमार के मुताबिक अब तक 13 एफआईआर दर्ज कराए गए हैं, जिसके तहत 304 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सबसे अधिक 3 एफआईआर और 91 गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है. वहीं, सहारनपुर में 3 एफआईआर और 71 गिरफ्तारियां अब तक हो चुकी हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।