Countrywide Mosque Protest भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान को लेकर आक्रोशित विशेष समुदाय ने जुमे की नमाज के बाद देशभर के मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया


नुपुर शर्मा नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग, जुमे की नमाज के बाद देशभर के मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष है। जुमे की नमाज के बाद देश भर के अधिकांश मस्जिदों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम ने कहा, 'ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था।' जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

मेरठ में हाई अलर्ट

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयानों को लेकर जुमे की नमाज पर जनपद में आज सुबह ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर सीधे मुकदमे के आदेश दिए गए है। जनपद में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर पीएसी और आरएएफ भी लगा दी गई है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मकानों की छतों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ताकि पता चल सकें कि मकानों की छतों पर पत्थर तो नहीं रखे गए है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर से शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को ऐलान करा दिया है।उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय की आक्रोशित महिलाओं ने हाजीपुरा से नालबंद तक तख्तियां लेकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। फिरोजाबाद में आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस कार्यालय पर एसएसपी आशीष तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नुपूर के बयान को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताते हुए गिरफ्तारी कराने की मांग की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।