PM Modi in Gujarat LIVE: भारत को आधुनिक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहा है निरंतर प्रयास - पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात को एक और सौगात देने वाले हैं। पीएम मोदी का अहमदाबाद का दौरा अहम माना जा रहा है। यहां वे बोपल में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसे जून 2020 में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली थी। 

जानकारी के मुताबिक, इन-स्पेस एक नोडल एजेंसी होगी, जो अंतरिक्ष गतिविधियों और गैर-सरकारी निजी संस्थाओं को अंतरिक्ष से जुड़ी सुविधाओं के विभाग के उपयोग की अनुमति देगी। इसका मकसद अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा निजी भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इन-स्पेस मुख्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। 

  • गुजरात में बीते 2 दशकों में हुआ तेज विकास - पीएम मोदी

     

    https://twitter.com/narendramodi/status/1535141586937716736?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1535141586937716736%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-hindi-breaking-news-today-10-june-pm-modi-in-gujrat-corona-virus-nupur-sharma-remark-weather-update-lb-22790041.html

  • 01:50 PM, 10 Jun 2022

    अहमदाबाद में किडनी इंस्टीट्यूट को बनाया गया और भी अधिक आधुनिक- पीएम मोदी

     

    अहमदाबाद में किडनी इंस्टीट्यूट को और अधिक आधुनिक बनाया जा रहा है और इसका विस्तार किया जा रहा है। जल्द इसकी बेड संख्या डबल हो जाएगी। आज गुजरात में अनेकों डायलिसिस केंद्र हजारों मरीजों को उनके घर के पास ही डायलिसिस की सुविधा दे रहे हैं - पीएम मोदी

     

     

  • 01:47 PM, 10 Jun 2022

    अपने सेवाकाल के दौरान सरकार ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को दी प्राथमिकता -पीेएम मोदी

     

    पीएम मोदी ने कहा- गुजरात में अपने सेवाकाल के दौरान हमारी सरकार ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। चिरंजीवी योजना के तहत पब्लिक-प्राइवेट भागीदारी सुनिश्चित करके, संस्थागत डिलिवरी को हमने एक व्यापक विस्तार दिया।

     

  • 01:43 PM, 10 Jun 2022

    गरीब और मध्यम वर्ग को बीमारी से बचाने की पूरी कोशिश- पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा -कोशिश यही है कि गरीब और मध्यम वर्ग को बीमारी से बचाया जा सके और इलाज पर होने वाला खर्च कम से कम हो। विशेष रूप से बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जो प्रयास हुए है, उनके स्पष्ट परिणाम हम देख पा रहे हैं।

     

     

  • 01:37 PM, 10 Jun 2022

    बेहतर पोषण, स्वच्छ जीवन शैली पर भी जोर - पीएम मोदी

     

    बीते 8 साल के दौरान देश के हेल्थ सेक्टर को बेहतर बनाने के लिए हमने एक हॉलिस्टिक अप्रोच पर बल दिया है। हमने इलाज की सुविधाओं को आधुनिक बनाने का प्रयास तो किया है, बेहतर पोषण, स्वच्छ जीवन शैली, preventive health के साथ जुड़े हुए behavioural विषयों पर भी जोर दिया है।

     

  • 01:32 PM, 10 Jun 2022

    आज नवसारी के भाइयों बहनों को नई सुविधाएं मिली - पीएम मोदी

     

    नवसारी में पीेएम मोदी ने कहा- आज नवसारी की धरती से दक्षिण गुजरात के लोगों के ईज ऑफ लिविंग से जुड़ी अनेक योजनाएं शुरू हुई हैं। स्वास्थ्य से जुड़े आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी आज यहां के भाइयों बहनों को नई सुविधाएं मिली हैं।

     

  • 01:29 PM, 10 Jun 2022

    नवसारी में एक सार्वजनिक समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी

     

     

     

  • 01:19 PM, 10 Jun 2022

    ये सारे प्रोजेक्ट गुजरात के करोड़ों साथियों का जीवन बनाएंगे आसान

     

    आज मुझे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करने का अवसर मिला। ये सारे प्रोजेक्ट सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड सहित दक्षिण गुजरात के करोड़ों साथियों का जीवन आसान बनाएंगे।

     

  • 01:14 PM, 10 Jun 2022

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में किया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में किया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में ए. एम. नाइक हेल्थ केयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया।

     

     

  • 12:21 PM, 10 Jun 2022

    गुजरात के चिखली में आदिवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी का किया पारंपरिक तरीके से स्वागत

     

     

     

  • 12:19 PM, 10 Jun 2022

    हमारी सरकार ने गरीब को मूलभूत सुविधाएं देने पर दिया जोर -पीएम मोदी

     

    पीएम मोदी ने कहा- सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए हमारी सरकार ने गरीब को मूलभूत सुविधाएं देने पर, गरीब के कल्याण पर सबसे ज्यादा जोर दिया है।

     

     

  • 12:12 PM, 10 Jun 2022

    तेजी से विकास गुजरात का गौरव -पीएम मोदी

     

    गुजरात के नवसारी में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- पिछले दो दशकों के दौरान राज्य में तेजी से विकास गुजरात का गौरव है। पिछले 8 वर्षों में, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र का पालन करते हुए, हमारी सरकार ने राज्य में लोगों के कल्याण पर अत्यधिक जोर दिया है।

     

     

  • 11:56 AM, 10 Jun 2022

    मेरे गुजरात छोड़ने के बाद भी राज्य में विकास जारी -पीएम मोदी

    मेरे गुजरात छोड़ने के बाद भी राज्य में विकास जारी -पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा - मुझे गर्व हो रहा है कि मेरे गुजरात छोड़ने के बाद जिन भी लोगों ने गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया...भूपेंद्र भाई और सीआर की जोड़ी उमंग और उत्साह के साथ नया विश्वास जगा रही है। मुझे गर्व है कि जो मेरे कालखंड में नहीं हुआ वे मेरे मित्र कर पा रहे हैं।

     

  • 11:39 AM, 10 Jun 2022

    'गुजरात गौरव अभियान' के तहत नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

    गुजरात गौरव अभियान के तहत नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

     

    गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गौरव अभियान के तहत नवसारी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

     

  • 09:29 AM, 10 Jun 2022

    163 करोड़ रुपये की 'नल से जल' परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम

     

    प्रधानमंत्री लगभग 586 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मधुबन बांध आधारित एस्टोल क्षेत्रीय जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह जल आपूर्ति इंजीनियरिंग कौशल का चमत्कार है। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा 163 करोड़ रुपये की नल से जल परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इन परियोजनाओं से सूरत, नवसारी, वलसाड और तापी जिलों के निवासियों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

     

     

  • 09:27 AM, 10 Jun 2022

    वीरपुर व्यारा सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तापी जिले के निवासियों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 85 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित वीरपुर व्यारा सबस्टेशन का उद्घाटन करेंगे। अपशिष्ट जल उपचार की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वलसाड जिले के वापी शहर के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से 14 एमएलडी की क्षमता वाले सीवेज उपचार संयंत्र का भी उद्घाटन किया जाएगा।

     

  • 08:57 AM, 10 Jun 2022

    नवसारी में ए.एम. नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

     

    प्रधानमंत्री नवसारी में ए.एम. नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी स्वास्थ्य सेवा परिसर में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में भी शामिल होंगे, जहां वे खरेल शिक्षा परिसर का वर्चुअल तौर पर उद्घाटन करेंगे। 

     

  • 08:53 AM, 10 Jun 2022

    नवसारी जिले के एक मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी करेंगे पीएम मोदी

     

    प्रधानमंत्री तापी, नवसारी और सूरत जिलों के निवासियों के लिए 961 करोड़ रुपये की 13 जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए करेंगे भूमि पूजन। पीएम नवसारी जिले के एक मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन भी करेंगे, जिसे लगभग 542 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जो क्षेत्र के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा।

     

     

  • 08:21 AM, 10 Jun 2022

    'गुजरात गौरव अभियान' के दौरान कई विकास पहलों का उद्घाटन करेंगे पीेएम

     

    प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:15 बजे नवसारी में गुजरात गौरव अभियान के दौरान कई विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोपहर करीब 12:15 बजे वह नवसारी में एएम नाइक हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स और निराली मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

     

  • 08:19 AM, 10 Jun 2022

    पीएम मोदी 3,050 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3,050 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए आज गुजरात का दौरा करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।