विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जन्म उत्सव के उपलक्ष पर


ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर
संवाददाता -अजय शुक्ला अब तक न्यूज़

विश्व हिंदू महासंघ के नेतृत्व में नौ कुंडीय यज्ञ का आयोजन यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जन्म उत्सव के उपलक्ष पर

सिद्धार्थ नगर – विश्व हिन्दू महासंघ के नेतृत्व मे नौ कुण्डीय यज्ञ का आयोजन जिला जेल सिद्धार्थ नगर प्रांगण मे आयोजित है नौ कुण्डीय यज्ञ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म उत्स्व पर यशस्वी होने की कामना पर आयोजित की जा रही है जो 5 जून 2022 को सुनिश्चित है जिलाध्यक्ष विश्व हिन्दू महासंघ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह के देखरेख मे सम्पन्न होगा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी जिसको लेकर संघ पौध रोपण पर विचार कर रहा है सहयोग मे जिला जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी जेलर आर के पाण्डेय पूरी कारागार टीम कार्यक्रम को बल देने मे अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है यज्ञ के मुख्य संयोजक अशोक त्रिपाठी ने बताया यहां आने वाले प्रतिभागी के लिए समुचित प्रसाद की व्यवस्था की गयी और जनपद के सभी वासिओ को प्रतिभाग करने अपील की गयी है
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित घनश्याम गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता राजू गुप्ता देवेश श्रीवास्तव कृपा शंकर त्रिपाठी तथा गायत्री परिवार के मुख्य संयोजक अशोक त्रिपाठी कृष्ण भूषण त्रिपाठी महादेव त्रिपाठी के देखरेख मे 5 जून को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम शुभारम्भ एवं शाम को सम्पन्न होगा

यशस्वी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के जन्मउत्स्व पर यज्ञ का आयोजन

यूपी अब तक न्यूज़ से संवाददाता अजय शुक्ला की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।