जनता की सुरक्षा को एस.ओ.ने किया भगवान के हवाले


जनता की सुरक्षा को एस.ओ.ने किया भगवान के हवाले
*********बिना परमीशन व *छुट्टी के पूरे स्टाफ के साथ तिलक समारोह में पहुँचे गाजीपुर
*********यदि थाना क्षेत्र में उस समय घट जाती कोई घटना तो कौन होता जिम्मेदार
*********मामला जनपद प्रतापगढ़ के थाना साँगीपुर का
*********कप्तान साहब एक साथ पूरे स्टाफ को कैसे दे सकते हैं छुट्टी
*********केवल पहरा के हवाले उस दिन था थाना साँगीपुर
*********जनपद प्रतापगढ़ के थाना साँगीपुर की सुरक्षा को भगवान के हवाले छोड़कर एस.ओ.साँगीपुर तैनाती स्थल से लगभग 300 या 350 कि.मी. गैर जनपद गाजीपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने चले गये इतना ही नहीं अपने साथ लगभग तीन से चार दारोगा व एक दजॅन सिपाही भी साहब साथ ले गये।क्यों न ले जाते साथ क्योंकि साहब ऐसे वैसे नहीं हैं थाने के जो ठहरे बडे़ साहब।बडे़ साहब इतने पर भी नहीं माने अपने साथ कारखास व थाना संचालक को भी ले गये।साँगीपुर के आमजनमानस की सुरक्षा को भगवान भरोसे करते हुए इतना बडा़ खिलवाड़ करने की हिम्मत थाने के बडे़ साहब के अलावा और कौन कर सकता है।अब प्रश्न यह उठता है कि जब इस बाबत सी.ओ.लालगंज राम सूरत सोनकर से बात की ग ई जरिये दूरभाष तो उन्होंने एस.ओ.का बचाव करते हुए कहा कि एस.ओ.साहब बाकायदा छुट्टी लेकर गये थे पुलिस अधीक्षक की अनुमति पर।बडा़ सवाल यह उठता है कि एक साथ एक दजॅन सिपाही,लगभग चार दारोगा को आखिर एक साथ कप्तान साहब छुट्टी कैसे दे सकते हैं।यह यक्ष प्रश्न आमजनमानस के जेहन में कौंध रहा है।ईमानदार तेज तराॅक पुलिस कप्तान सतपाल अंतिल को इतनी बडी़ गंभीर चूक पर अवश्य एक्शन लेना चाहिए।बाकी हकीकत तस्वीरें खुद बयाँ कर रही हैं।इसमें अकेले एक दारोगा दोषी नहीं हैं कायॅवाही औरों पर भी होना लाजिमी है।नहीं तो जनता व आमो अवाम इस एकतरफा कायॅवाही को हमेशा कटघरे में खडा़ करती रहेगी।फिलहाल देखना है कप्तान साहब का चाबुक औरों पर व प्रभारी पर चलता है या एस.ओ.के दबदबे व ऊँची रसूख के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है और सिफॅ एक दारोगा राजेश यादव को बलि का बकरा बनाकर  मामले को जाँच के नाम पर भटका दिया जाता है।एस.ओ.समेत सभी बराबर के दोषी हैं तो कायॅवाही सिफॅ एक पर क्यों और दोषियों पर क्यों नहीं।आखिर खाकी हकीकत से क्यों भाग रही है।फिलहाल क्या कायॅवाही होती है ये तो वक्त बतायेगा लेकिन जनपद प्रतापगढ़ व खासकर साँगीपुर के लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के मुख्य आरोपी एस.ओ.पर कब गिरेगी गाज रहेगा सबको बेसब्री से इंतजार।।
प्रतापगढ़ से डा.राम कृष्ण पाण्डेय की एक्सक्ल्यूसिव रिपोटॅ

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।