UP Board 10th, 12th Result 2022: पास कराने या अधिक अंक दिलाने के फर्जी कॉल को लेकर यूपी बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी


UP Board 10th, 12th Result 2022: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 47 लाख छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने छात्र-छात्राओं को पैसे लेकर पास कराने या अधिक अंक दिलाने के लिए आई फर्जी कॉल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यूपी बोर्ड के आगरा मंडल के मंडलीय संयुक्त निदेशक ने सभी सम्बन्धित जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षक को एडवाइजरी जारी करते हुए ऐसे फर्जी कॉल पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बात दें शिक्षा यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे कई छात्र-छात्राओं ने अज्ञात नंबरों से फर्जी कॉल आने की शिकायतें आ रही हैं। एक तरफ जहां 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स “यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा” जैसे प्रश्न पूछ रहे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कई छात्र फर्जी कॉल से परेशान हैं। इन छात्रों द्वारा अपने शिक्षक, स्कूल और प्रिंसिपल को की गई शिकायतों के मुताबिक उन्हें फेल बताकर 2.5 से 5 हजार रूपये में पास कराने की मांग कर रहे हैं। कॉल करने वाले बकायदा छात्रों को उनके रोल नंबर, माता-पिता का नाम, आदि की नाम बताकर पहले वेरिफाई कराते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।