Petrol-Diesel Price Today: लखनऊ में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, फ्यूल स्टेशन जाने से पहले पढ़ें ये खबर रविवार की सुबह लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बीते 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुईं जो छह अप्रैल तक लगातार बढ़ीं। इ


105.25 रुपये की कीमत के पेट्रोल और 96.83 रुपये के डीजल की कीमत में जब केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की तब लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन आंकड़ों पर गौर करें तो बीते वर्ष की तुलना में आज भी पेट्रोल के दाम अधिक हैं। रविवार की सुबह लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बीते 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुईं तो कुछ दिनों को छोड़कर छह अप्रैल तक लगातार बढ़ीं। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दस दस रुपए तक का उछाल आया। आज भी तेल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।रोज सुबह होता है इजाफा : गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम : पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन आयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।