पुलिस थाना राऊ द्वारा 10,000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा शासकीय कर्मचारियो पर किया  था प्राणघातक हमला


पुलिस थाना राऊ द्वारा 10,000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी द्वारा शासकीय कर्मचारियो पर किया  था प्राणघातक हमला ।
                              इन्दौर जिले मे बढते हुए  अपराधो मे वृद्धि को  देखते हुए अपराधो पर नियन्त्रण एवं अपराधो की पतारसी हेतु कमिश्नर ऑफ पुलिस इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त  कमिश्नर पुलिस इन्दौर श्री मनीष कपूरिया ने निर्देशित किया है। इसी कड़ी में पुलिस उप आयुक्त झोन-01  श्री अमित तोलानी, अतिरिक्त  पुलिस उप आयुक्त जोन-01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त गाँधी नगर  सुश्री सौम्या जैन द्वारा अधिनस्थ  थाना प्रभारियो को निर्देश दिये थे । 
                 दिनांक  13.09.2021 को उनि सुरेशचन्द्र भायल के साथ वाहन चेकिंग  मे सउनि मोहम्मद अमीन आरक्षक 315 अजय चौहान की ड्यूटी पिथमपुर टी फाटा राऊ पर थी । चेकिंग के दौरान चेकिंग पाइंट के ठीक सामने चाय की गुमटी पर  एक संदिग्ध व्यक्ति है जो बार बार चेकिंग पइंट के आसपास घूम रहा  है उसका हुलिया ओर हरकत संदिग्ध लग रही है तो जिसे चैक करने हेतु सउनि मोहम्मद अमीन व आरक्षक 315 अजय सिंह  उस व्यक्ति  की तरफ पूछताछ हेतु गए थे । उस व्यक्ति का हुलिया सिर पर काला कपड़ा बांध रखा था व माथे पर लंबा लाल टीका लगा रखा था । चेहरे पर हल्की दाड़ी मूंछ थी व रंग सावला था । उसे सउनि मोहम्मद अमीन ने  रोककर उसका नाम पूछा तो वह बोला की मै तो महाकाल का भक्त हूँ कहते हुये जय महाकाल , जय माता की बोलने व अनर्गल बाते करने लगा तो सउनि अमीन  उसे पकड़ा तभी उसने अपनी कमर मे से चाकु निकालकर जान से मारने की नियत से सउनि के  पेट मे मार दिया था  । यह देखकर आरक्षक .315 अजय ने सउनि  अमीन बचाते हुये उस  व्यक्ति चाकु छीनने की कोशिश की तो  उस व्यक्ति ने अजय को भी जान से मारने की नियत से चाकु  मारा ओर अंधेरे का लाभ उठाकर खेतो मे भाग गया । जिस पर से थाना राऊ मे अप.क्र. 557/2021 धारा 332.333.353.307 भादवि का पंजीबध्द कर विवचना मे लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रुपये के नगद ईनाम की उदघोषणा की गई है 
         प्रकरण सदर के आरोपी की तलाश पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास की गई , कोई पता नही चला था । घटना के अगले दिन घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया जहा पर एक मोबाईल मिला जिसके मोबाईल नंबर के आधार पर उक्त मोबाईल आरोपी  का होना ज्ञात हुआ उक्त मोबाईल नंबर शिवनंदन पटेल  पिता रामचरण निवासी ग्राम इटमा पश्चिम टोला खजुरी थाना अमर पाटन जिला सतना हाल मुकाम- स्वास्तिक विहार कालोनी राऊ का होना पाया गया पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश उसके गृहगाँव ग्राम  इटमा पश्चिम टोला खजुरी थाना अमर पाटन जिला सतना रवाना की गई किन्तु वहा पर भी आरोपी का पता नही चला ।  पुलिस थाना राऊ से आरोपी की तलाश हेतु  तीन बार टीम रवाना की गई उसके गृह गाँव व गृह थाने पर आरोपी के पाम्पलेट्स चश्पा किये गये । आरोपी पीथमपुर मे कानवाई की गाडी चलाता था उसके कार्यस्थल के आसपस भी उसके पाम्पलेट्स चश्पा किये गये किन्तु आरोपी का कोई पता नही चला ।
                      आरोपी के  पाम्पलेट्स पुलिस सतना जिले मे ,क्राईम ब्राच सतना,  पुलिस थाना अमर पाटन के आसपास   होटल लाज धर्मशाल, तथा सर्वजनिक स्थानो पर चश्पा किये गये थे  ,दिनांक 24.05.2022 को मुख्बीर द्वारा सूचना दी गई कि आरोपी शिवनंदन पटेल अमरपाटन जिला सतना के आसपास देखा गया है जिस पर पुलिस थाना राऊ  द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए टीम अमरपाटन जिला सतना रवाना की गई । जहा पर आरोपी बस स्टेण्ड पर घुमता हुआ मिला । जिसे पकडकर पुलिस थाना राऊ की टीम अमर पाटन जिला सतना से राऊ लेकर आई ।आरोपी फरारी के दौरान धार्मिक स्थल कामाख्यता देवी गुवहाटी असम,अयोध्या,मथुरा,धुमता रहा  रात्रि के समय शमशाम मे सोता था और हमेशा साधु का वेश धारण करता था ।
                             श्रीमान वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार उनके मार्ग दर्शन मे टीम द्वारा  बडी मेहनत व लगन से कार्य करते अज्ञात आरोपी का पर्दापाश किया गया । आरोपी शिवनंदन पटेल  पिता रामचरण निवासी ग्राम इटमा पश्चिम टोला खजुरी थाना अमर पाटन जिला सतना हाल मुकाम- स्वास्तिक विहार कालोनी राऊ  की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी राऊ निरीक्षक नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ,उनि रामेश्वर  बामनिया ,प्रआर.43 मुलायम ,आर.3764 रामवीर गुर्जर  ,आर.503 राजु रावत,आर.3139 ब्रजेश दवाने   की महत्वपूर्ण भुमिका रही  ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।