प्रशासनिक उपेक्षा ने गिराई पत्रकारों की साख*


UP AB TAK TV CHANNEL स्वास्थ्य विभाग ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल मोहम्मद रईस रहमानी
✍️प्रशासनिक उपेक्षा ने गिराई पत्रकारों की साख*

???? पीत पत्रकारिता से दूर रहकर ही हासिल किया जा सकता मान-सम्मान

???? छोटे-बड़े का भेद मिटाकर  सबको आना होगा साथ, तभी बनेगी बात

???? जी-हजूरी से दूर रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाये हथियार

आज कल प्रायः देखने को मिल रहा है कि जहां एक तरफ सोशल मीडिया के बढ़ते दौर से शासन-प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच सामंजस्य की स्थिति दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। वही कुछ चाटुकार किस्म के या फिर कहा जाए कि अपने फायदे के लिए पीत पत्रकारिता की राह पर तेजी से कदम बढ़ा रहे कुछ कलम कारों के द्वारा अपने ही साथियो के खिलाफ नमक मिर्ची लगा कर लिखने या दिखाने का सिलसिला शुरू हो चुका है, किंतु वह भूल जाते हैं कि अधिकारी आएंगे और जाएंगे, जनप्रतिनिधि पांच साल ही सेवा देगा उसके बाद पत्रकारिता से जुड़े लोगों को हमेशा एक साथ ही काम करना होगा। अपने चंद फायदे के लिए अपने ही साथियों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति ने पत्रकारिता को इतना बदनाम कर दिया है कि कुछ चाटुकारो को छोड़ दे तो बाकी लोगों को प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ता है। अपने ही साथियों की बदौलत कितने पत्रकारों को उपेक्षा के साथ-साथ पुलिसिया उत्पीड़न एवं शोषण का भी शिकार बनना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार आमजन के बीच भी बदनाम होकर रह जाते हैं। अब वक्त आ चुका है कि छोटे एवं बड़े बैनर की प्रतिस्पर्धा को भूल कर सभी को अपना भाई व साथी मान कर काम करना होगा। निष्पक्ष पत्रकारिता को अपना हथियार बना कर देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर कलम एवं कैमरे के माध्यम से आवाज उठानी पड़ेगी। पत्रकारों को यह भी तय करना होगा कि जब कोई पीड़ित उनके पास आता है तो वह पूरे विश्वास के साथ अपनी मनोदशा व्यक्त करता है और वह यह अपेक्षा भी रखता है कि मुझे जरूर प्रशासनिक एवं पुलिस द्वारा न्याय न मिला हो, किंतु देश का चौथा स्तंभ मुझे न्याय दिलाने के लिए काम करेगा। जिस दिन इस विश्वास को फिर से पुनर्जीवित कर दिया जाएगा उस दिन पत्रकारिता का मान एवं सम्मान वापस लौटने के साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिसिया स्तर पर पत्रकारों का भय भी व्याप्त हो जाएगा। निष्पक्ष पत्रकारिता के बिना बढ़ते सोशल मीडिया के दौर में अपनी कलम की ताकत का अहसास कराना असंभव होगा। अब जरूरत है कि गुटों में ना बट कर एकजुट होकर पत्रकारों के मान एवं सम्मान के लिए आवाज उठाई जाए। इस मिशन को पूरा करने के लिए पीत पत्रकारिता से दूर रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता की तरफ कदम बढ़ाए और छोटे एवं बड़े का भेद मिटाकर समाज के प्रत्येक साथी को जरूरत पड़ने पर न्याय दिलाने का काम किया जाए।
UP AB TAK TV CHANNEL           ✍️    सच      का  आईना।  ✍️।   स्वास्थ्य विभाग ब्यूरो प्रमुख प्रयागराज मंडल#
अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद।                जिला अध्यक्ष फतेहपुर।                   मोहम्मद रईस रहमानी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।