गोंण्डा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई।


गोंण्डा आवैश। अंसारी जिला ब्यूरो

डीएम ने की शादी अनुदान योजना की गहन समीक्षा
              
  गोंण्डा जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शादी अनुदान योजना के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने शादी अनुदान योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की विकासखंडवार खण्ड विकास अधिकारियों से गहन समीक्षा की तथा संबंधित खंडविकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विकास खंडों में तैनात एडीओ समाज कल्याण के द्वारा शादी अनुदान के सभी आवेदन पत्रों की पात्रता का सत्यापन समय से कराते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से ही दिलाया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।डीएम ने समीक्षा के दौरान खंडविकास अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति यदि लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन सिंह, बीडीओ परसपुर, नवाबगंज, वजीरगंज, छपिया, तरबगंज, रुपईडीह सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।