Petrol Diesel Price reduced। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अब राजस्थान और केरल सरकार ने भी वैट घटाने का फैसला किया है। दोनों राज्य सरकारों के इस फैसले से जनता को डबल राहत मिलने वाली है।
राजस्थान सरकार ने दी लोगों को राहत
राजस्थान सरकार ने उत्पाद शुल्क में कमी के बाद पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) में 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, "केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के कारण, राज्य सरकार पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट कम करेगी। इससे राज्य में पेट्रोल 10.48 रुपये और डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।
केरल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की कटौती
दूसरी ओर केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल की कीमतों पर 1.36 रुपये की राहत की घोषणा की है जिससे राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है।
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की कटौती की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बताया कि इस कदम से पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देने का एलान
इसके अलावा केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। इसके तहत योजना के करीब नौ करोड़ लाभार्थियों को 12 सिलेंडर तक सब्सिडी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला योजना के लिए सब्सिडी देने के फैसले से लाभार्थियों के बजट में काफी आसानी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के लिए आम जनता प्राथमिकता में है। उत्पाद शुल्क में कटौती के आज के फैसले से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक असर होगा। साथ ही हमारे नागरिकों को राहत मिलेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: