जौनपुर।* सरायख्वाजा क्षेत्र के में हर वर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक भादो छठ मेला इस बार 20 सितंबर, रविवार


*ऐतिहासिक भादो छठ मेला 20 सितंबर को, तैयारियों में जुटा प्रशासन*

*सूरज कुंड तालाब के समीप लगेगा मेला, दूर-दराज से पहुंचने लगे दुकानदार;*

*सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शुरू की तैयारी*

*जौनपुर।* सरायख्वाजा क्षेत्र के में हर वर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक भादो छठ मेला इस बार 20 सितंबर, रविवार को लगेगा। मेले को लेकर दूर-दराज से दुकान लगाने वाले दुकानदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेला स्थल पर झूले, खिलौने और लकड़ी से बने घर-गृहस्थी के सामान की दुकानें सजने लगी हैं। मेले को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

        स्थानीय मान्यता के अनुसार, सरायख्वाजा गांव के प्राचीन सूरज कुंड तालाब के समीप लगने वाले इस मेले में श्रद्धालु तालाब में स्नान-ध्यान करने के बाद पास स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन करते हैं। लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से चर्म रोग समेत विभिन्न बीमारियों से राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

             भादो छठ मेले को किसान मेला भी कहा जाता है। यहां किसानों की जरूरत की सामग्री से लेकर बच्चों के खिलौने और घरेलू उपयोग की वस्तुएं तक उपलब्ध रहती हैं। लकड़ी से बने घर-गृहस्थी के सामान मेले का प्रमुख आकर्षण होते हैं। बच्चों और परिवारों के लिए झूले समेत मनोरंजन के अन्य साधन भी लगाए जाते हैं।

          मेले में दुकान लगाने के लिए शाहगंज, गोंडा, फैजाबाद समेत विभिन्न स्थानों से दुकानदार पहुंचते हैं। शनिवार से ही मेला स्थल पर दुकानें सजने लगी हैं और कई दुकानदार वहीं डेरा जमाए हुए हैं। दुकानदारों को इस वर्ष भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है।

          सरायख्वाजा से सटे मनवल, सिद्दीकपुर, मल्हनी समेत आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों लोगों के मेले में पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सरायख्वाजा थाना पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दिन पुलिस बल की तैनाती और रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारी की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।