जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत रखवां बेलवा में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सरकारी गल्ले


जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत रखवां बेलवा में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी  के जन्म दिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा संकल्प अभियान  के अन्तर्गत सरकारी गल्ले की दुकान अन्नपूर्णा भवन  पर  विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थीयो द्वारा "एक दिया आशीर्वाद का" कार्यक्रम आयोजन किया गया।बताते चलें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य पं राज कृष्ण शर्मा ने लाभार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राज कृष्ण शर्मा ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर को 25 साल पूरे कर रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन को देश वासियों को समर्पित किया है। अंत्योदय की अवधारणा को अपनाकर सेवा भाव को अपना संकल्प बनाकर  देशवासियों की प्रतिपल सेवा करने का काम किया है।इस अवसर बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं पुरूषों और लाभार्थियों ने दीप जलाकर देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को अपना आशीर्वाद और समर्थन प्रदान किया।इस अवसर पर सप्लाई इंस्पेक्टर अजय कुमार, ग्राम प्रधान संजय चौरसिया, कोटेदार उर्मिला देवी,रवि चौरसिया,रिंकी चौरसिया,गोपी गौतम, सतीश चौहान,महेंद्र यादव,जमीला खातून सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अंत में कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौरसिया रवि चौरसिया ने सभी का आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।