लोकेशन बरेली बहेड़ी जिला ब्यूरो चीफ शिवहरि शर्मा के साथ संवाद दाता अवधेश शर्मा की रिपोर्ट,,
श्रद्धा भक्ति और वैदिक परंपरा से मनाया गया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम,विद्युत केंद्र जाफर पुर,बहेड़ी,शेरगढ़,देवरनिया,आदि बिजली घरों पर कल कारखानों यंत्रों के शिल्पी विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन,पुष्प माला आदि से सजा कर बिजली विभाग के अधिकारी, और कर्म चारियों ने भक्ति भाव से पूजन किया,इसी क्रम में विद्युत केंद्र जाफर पुर में आचार्य अवधेश शर्मा ने यज्ञ वेदी बना भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष धूप कपूर दीपक जलाकर,विद्युत उपकरणों का पूजन कर वैदिक परंपरा अनुसार फल, फूल मिष्ठान, के साथ ही,यज्ञ किया जिसमें विभाग के समस्त स्टाफ ने यज्ञ में आहुति लगाकर,आरती पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया,कार्यक्रम विद्युत अभियंता विक्रम सिंह के निर्देशन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से लायक राम यादव ,सुनील कुमार,जितेंद्र बाबू,देवेन्द्र दिबाकर,नीरज,राजेंद्र कुमार,हरिप्रसाद, जितेन्द्र कुमार,वीरेंद्र कुमार,जगदीश रस्तोगी,आदि ने पूजन अर्चन कर अपने परिवार और विभाग की कुशलता और शांति समृद्धि की कामना कर पुण्य अर्जित किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: