बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है।


गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बीएससी फर्स्ट ईयर के छात्र की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के रूप में हुई है। घटना के समय युवक अपने घर के बरामदे में सो रहा था।जानकारी के अनुसार, शुभम के पिता की किडनी खराब है, जिसके इलाज के लिए परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ गए हुए थे। घर पर शुभम अकेला था और बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने आकर उसके सिर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ खजनी अनुज सिंह, स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पत्रकार संतराज यादव

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।