डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को सायं भव्य “अंबेडकर जन्म ज्योति महोत्सव” का आयोजन


 लखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को सायं भव्य “अंबेडकर जन्म ज्योति महोत्सव” का आयोजन डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के तत्वावधान में किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोमती नगर स्थित डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित होगा, जिसमें 27 लाख दीप जलाकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/मुख्य प्रवक्ता पं. प्रदीप पारसी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों की सहभागिता रहेगी, जो बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजकों के अनुसार, “बाबा साहेब का जन्मदिन मनाना है, हर घर ज्ञान का दीप जलाना है” के संकल्प के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संविधान जागरूकता अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भारतीय संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।
संपर्क सूत्र:
राजेश कुमार सिद्धार्थ – 9454325236

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।