महाकुंभ के द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बी०आई०टी में तकनीकी महोत्सव टेक जेनेसिस
ईओ आवास से कब्जा छुड़ाया,नकटादाना चौराहा बना छावनी
पीलीभीत के नकटादाना चौराहे पर स्थित नगर पालिका ईओ आवास पर वर्षों से अस्थायी रूप से कब्जा जमाकर बैठे समाजवादी पार्टी कार्यालय को प्रशासन ने शनिवार को खाली करा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कई थानों की पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आवास का ताला तोड़कर कार्रवाई की गई। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
ईओ आवास को वर्ष 2005 में समाजवादी पार्टी को आवंटित किया गया था, लेकिन 2020 में आवंटन अवधि समाप्त होने के बाद यह अवैध कब्जे की श्रेणी में आ गया। पार्टी का मामला न्यायालय में लंबित है, लेकिन अब तक कोई स्थगन आदेश (स्टे) नहीं मिला। 10 जून को प्रशासन ने कार्यालय पर अपना ताला डालकर चेतावनी दी थी और एक महीने के भीतर सामान हटाने का निर्देश दिया था। समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने यह कदम उठाया। प्रशासनिक टीम ने आवास में लगे ताले को तोड़कर प्रवेश किया। अंदर रखा समाजवादी पार्टी का सारा सामान बाहर निकलवाया गया। सामान को नगर पालिका के भंडारण कक्ष में सुरक्षित जमा करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान दो थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। कोई भी सपा नेता मौके पर मौजूद नहीं रहा।
प्रशासन ने बताया कि आवास पर पूरी तरह कब्जा ले लिया गया है। एक कमरे को पुलिस सहायता पोस्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। हाईवे किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए यहां पुलिस बल की स्थायी तैनाती पर विचार किया जा रहा है। नगर पालिका टीम ने आवास की सफाई और व्यवस्था शुरू कर दी है। नकटादाना चौराहे पर आज दिन भर प्रशासनिक हलचल और भारी पुलिस बल की वजह से माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
राजकुमार वर्मा
अबतक न्याय पीलीभीत
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बी०आई०टी में तकनीकी महोत्सव टेक जेनेसिस
बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
गोरखपुर चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर भीष्वा में विगत 10 वर्षों से टूटी हुई सड़क को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश उभर आया। ग्रामवासियों ने काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
Leave a Comment: