बी०आई०टी में तकनीकी महोत्सव टेक जेनेसिस-2025 महाकुंभ के द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
बी०आई०टी में तकनीकी महोत्सव टेक जेनेसिस
गोरखपुर थाना गीडा बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा द्वारा तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव (टेक जेनेसिस) 2025 के दुसरे दिन समुह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, मिमेक्री, ड्रामा सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। जिसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, खलीलाबाद जनपद के सैकडों विद्यालयों के हजारों छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि गोरखपुर परिक्षेत्र के विशप फादर पौली, विशिष्ट अतिथि अपर जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, फादर जायसन प्राचार्य लिटिल फ्लावर स्कुल, डा० ओ०पी० सिह प्राचार्य महात्मा गांधी इण्टर कालेज एवं संस्था के सचिव डा० रजत अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इन छात्रों के बीच से ही आने वाले दिनों में कोई न कोई विवेकानन्द, दयानन्द, महात्मा बुद्ध या अन्य महान व्यक्तित्व के समान कोई व्यक्ति अवश्य अपने प्रकाश से दुनिया को प्रकाशित करेगा। सफलता एवं परिश्रम का कोई शार्टकट नहीं होता और परिश्रमशील व्यक्ति कभी असफल नहीं होता। उन्होंने विवेकानन्द की एक लाइन को उदाहरण देते हुए कहा कि इन्तजार करने वालो को उतना ही मिलता है जितना संघर्ष करने वाले छोड़ दिया करते हैं।
संस्था के सचिव डा० रजत अग्रवाल ने कहा कि दुनिया जीतने वाले को याद रखती है हारने वाले को नहीं इसलिए प्रतियोगिता में आप सबका ये सदैव प्रयास रहे कि सर्वोत्तम प्रदर्शन कर आपको जीत हासिल करनी है।इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हर वर्ष बी०आई०टी० संस्थान करता रहा है ताकि उन्हें प्रतिभा उभारने के लिए एक बड़ा मंच मिल सके। भविष्य में भी बी०आई०टी० संस्थान छात्रों के चौमुखी विकास के लिए इण्टर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन करता रहेगा।
संस्थान में, प्राचार्यों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का बी०आई०टी० संस्थान के आगमन पर स्वागत किया एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। छात्र एवं छात्राओं के लिए भोजन, यातायात एवं उपहार की व्यवस्था संस्थान बी०आई०टी० द्वारा की गई थी। उपर्युक्त कार्यक्रम में कालेज के निदेशक (प्रशासन) दीपक अग्रवाल, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रुप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक मैनेजेमेंट अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिग्री डा० अवधेश तिवारी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, सी०टी०ओ० विजय कुमार श्रीवास्तव, ई० अंकुर कुमार, प्रतिश कनौजिया, मो० एहराज सिद्धीकी, पिंकी पाण्डेय, सौम्या पाण्डेय सहित सभी सहयोगियो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासन सहित कालेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
गोरखपुर चौरी चौरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर भीष्वा में विगत 10 वर्षों से टूटी हुई सड़क को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश उभर आया। ग्रामवासियों ने काली शंकर यदुवंशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष
Leave a Comment: