हंसराज वर्मा


महमूदाबाद नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार दोपहर शहर में लंबे समय से लगी पुरानी होल्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चलाया। नगर के विभिन्न चौराहों पर बड़ी संख्या में ऐसे विज्ञापन बोर्ड और कार्यक्रमों से संबंधित होल्डिंग्स लगी थीं, जिनकी समय सीमा समाप्त हो चुकी थी।

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कई ऐसे कार्यक्रमों की होल्डिंग्स चिन्हित की गई हैं, जिनका समय बीत चुका है। इन्हें पूरे शहर से हटाया जा रहा है ताकि नगर की साफ-सफाई और सौंदर्याकरण बना रहे।

इस अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी (ईओ) नीलम चौधरी सहित नगर पालिका की पूरी टीम मौजूद रही। इसी क्रम में, ईओ ने नगर के बस स्टॉप पर स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।