लखनऊ में घूमता दिखा तेंदुआ:प्राइवेट अस्पताल के CCTV कैमरे में हुआ कैद; वन विभाग की 2 टीमें कर रहीं तलाश


लखनऊ की सड़कों पर शनिवार को तेंदुआ घूमता देखा गया है। CCTV कैमरे में सुबह 4 बजे कैद हुआ है। इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जो तेजी से शेयर हो रहे हैं। यह तेंदुआ घनी आबादी वाले गुडंबा के पहाड़पुर इलाके में देखा गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर चौराहे के पास पूजा नर्सिंग होम है। उसी गली में लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग में यह तेंदुआ घूमता हुआ दिखा।

कल्याणपुर स्थित प्रेसिडेंसी स्कूल के पास खाली प्लाट में तेंदुआ के होने की बात सामने आ रही है। वन विभाग और पुलिस की टीम उसे पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा सतीष चंद्र साहू पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं। आसपास की भीड़ को भी हटा दिया गया है।

गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित घनी आबादी वाले टेढ़ी पुलिया इलाके से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी अस्पताल के CCTV फुटेज में तेंदुए की फोटो कैद हुई हैं। ये फोटो शनिवार तड़के की हैं। अस्पताल के मालिक अनिकेत अनी ने बताया कि उनके अस्पताल के CCTV फुटेज में चिकित्सालय परिसर में तड़के करीब 4:12 बजे तेंदुआ टहलता हुआ दिख रहा है। तेंदुआ करीब 8 मिनट तक उनके अस्पताल परिसर के अंदर ही रहा। उन्होंने बताया कि उसके बाद तेंदुआ बाहर निकल गया। गलियों में टहलते हुए भी उसका वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है।

लखनऊ के DFO (प्रभागीय वन अधिकारी) डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। तेंदुआ पकड़ने के लिए वन विभाग की दो टीमों को लगाया गया है। तेंदुआ के कुकरेल जंगल के आसपास से आने की आशंका है। उसके पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों को अलर्ट किया गया है। हालांकि लखनऊ में तेंदुआ दिखने की घटना नई नहीं है। इससे पहले अगस्त में बंथरा इलाके और इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास भी तेंदुआ देखा गया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।