ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मामले में संज्ञान लिया है। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद अधिकारियों ने निर्माण कार्य को रुकवा कर ठेकेदार को मानक के अनुरुप कार्य करने कहा।
अमरिया विकासखंड के दीननगर गांव में पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी के मामले लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए नाली निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव बंद करा दिया। इसके साथ ही कार्य में प्रयुक्त किये जा रहे घटिया क्वालिटी की निर्माण सामग्री को तत्काल मौके से हटवाया गया। अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य कार्य को मानक के अनुरुप कराने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है की अब मानक अनुरूप निर्माण सामग्री से ही नाली निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: