मिर्जापुर चन्दलेवा कला निवाशी प्रिंस सिंह के नाम से फर्जी तरीके से लेटरपैड बनाकर उनके राजनीतिक करियर दाग लगाने की कोशिश ?


*जनपद मिर्जापुर*
मिर्जापुर से इस वक्त के चांदलेवा कला निवासी प्रिंस सिंह ने कोतवाली शहर थाने में तहरीर देकर फर्जी लेटरपैड प्रकरण का खुलासा किया है। प्रिंस सिंह का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से कूट रचित लेटरपैड तैयार कर जाली हस्ताक्षर किए, और इस पत्र के जरिए उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की साजिश रची गई है। तहरीर के मुताबिक, इस फर्जी पत्र का उद्देश्य बीजेपी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी दुश्मनी कराना है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, वर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, पूर्व जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे और पूर्व खान अधिकारी आर बी सिंह के नाम का उल्लेख किया गया है। प्रिंस सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रमोद सिंह ने अपने मोबाइल से यह फर्जी पत्र उन्हें भेजा। पूछताछ पर प्रमोद सिंह ने खुलासा किया कि यह पत्र उन्हें सुधीर सिंह, निवासी बैधा से प्राप्त हुआ था।
प्रिंस सिंह ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल FIR दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।