राजकुमार वर्मा


पंचायत सहायकों के लिए स्मार्टफोन  हेतु डीपीआरओ से मांग

 

पंचायत सहायकों ने उच्च गुणवत्ता वाले स्मार्टफोन की मांग को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) को ज्ञापन सौंपा है। वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें उचित और जीपीएस-सक्षम मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएं, क्योंकि उनके पास पहले से ही ऐसे फोन नहीं हैं। 

पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती को दिये पत्र में बताया की पंचायत सहायक अपना काम पूर्ण जिम्मेदारी व लगन के साथ कर रहें है तथा विभाग के अधिक्तर कार्य फोन से किये जाते है। ऐसे में मोबाइल फोन का होना अति आवश्यक है। पंचायत सहायकों के पास स्मार्टफोन न होने के कारण कुछ कार्य बन्छित रहें है। उन्होंने अच्छे स्मार्टफोन वितरण करने की मांग की  जिससे विभाग का कार्य सुचारू रूप से पूर्ण हो सकें।

 

इस अवसर पर सुरेंद्र गंगवार, मनोज कुमार वर्मा, रुचि गंगवार, राजपाल, सर्वेश कुमार, उमेश कुमार  आशा देवी, इकरार अहमद, रीता वर्मा, शशि वर्मा, उमेश राठौर, शीतल कुमारी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के  अनेक पंचायत सहायक उपस्थित रहे। 

राजकुमार वर्मा 

अबतक न्याय पीलीभीत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।