जौनपुर में साइबर ठगों ने शिक्षक के बैंक खाते से उड़ाए ₹1.01 लाख रुपए,
भुक्तभोगी दंग, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,
43वीं राष्ट्रीय साप्ताहिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी में देश के कई प्रान्तों से अनेकों कवि व कवयित्रियों ने जुड़कर
"प्रणय साहित्यिक दर्पण" (भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था) द्वारा दिनांक- 04 अगस्त 2025 सावन मास के चौथे व अन्तिम सोमवार की शाम 6:00 बजे 43वीं राष्ट्रीय साप्ताहिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी में देश के कई प्रान्तों से अनेकों कवि व कवयित्रियों ने जुड़कर शिव आराधना के साथ साथ सावन पर विशेष रचनाओं की प्रस्तुति से पटल को सुशोभित किया।
काव्य गोष्ठी का संचालन रांची झारखंड के प्रसिद्ध गजलकार कामेश्वर कुमार कामेश द्वारा किया गया। पवित्र सावन मास का सोमवार होने के नाते कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में अवढरदानी भगवान भोलेनाथ जी को विराजित किया गया। संचालक ने खास अंदाज में कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए मां सरस्वती की वंदना करने के लिए शिवनाथ सिंह शिव को आमंत्रित किया। शिवनाथ सिंह के द्वारा मां सरस्वती की वंदना कर पटल पर उनका आवाहन किया गया। मां सरस्वती के पटल पर विराजित होने के बाद संचालक ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष भगवान भोलेनाथ को स्तुति बंदन के साथ आमंत्रित करते हुए स्थान ग्रहण कराया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉ मधुकर राव लारोकर नागपुर महाराष्ट्र सहित सभी अतिथियों को स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया।
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक बशिष्ट नारायण सिंह जी के द्वारा
मां शारदे व भगवान भोलेनाथ के चरणों नमन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।
संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव "प्रणय" (सीतापुर उत्तर प्रदेश) ने मां शारदे व भगवान भोलेनाथ के चरणों में नमन वन्दन करते हुए अपने उद्बोधन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के साथ सभी को शुभ कामनाएं दीं।। मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन के साथ सभी को शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात भगवान भोलेनाथ का शुभाशीष लेते हुए काव्य गोष्ठी की विधिवत शुरूआत हुई।
प्रथम कवि के रूप में नन्द किशोर बहुखंडी देहरादून को काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात एड. सुनील श्रीवास्तव बेचारा अमेठी उ. प्र., शिवनाथ सिंह "शिव" उत्तर प्रदेश, डॉ भारती गुप्ता जी झाँसी, अविनाश खरे पुणे, डॉ मधुकर राव लारोकर मधुर नागपुर (महाराष्ट्र), श्रीमती संध्या श्रीवास्तवसाँझ छतरपुर मध्यप्रदेश, अवधेश कुमार श्रीवास्तव उ. प्र., डॉ भारतेन्द्र सिंह उ. प्र., बबली राय छत्तीसगढ़, बशिष्ट नारायण सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट, कामेश्वर कुमार कामेश रांची झारखंड, निशा बुधे झा निशामन जयपुर राजस्थान, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय सीतापुर उत्तर प्रदेश एवं डॉ मधुकर राव लारोकर मधुर द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। सभी मनीषियों ने अपनी शानदार रचनाओं की प्रस्तुतियों से पटल को शिवमयी कर दिया।
सभी ने संस्थापक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव "प्रणय" को इस शिवमयी विशेष आयोजन के लिए ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं देते हुए माँ शारदे से उनके व संस्था के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। आयोजन के अंत में कवि अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद/आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात बशिष्ट नारायण सिंह ने "कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित भगवान भोलेनाथ से अनुमति लेते हुए हर हर महादेव के उद्घोष के साथ काव्य गोष्ठी के विश्राम की घोषणा की। काव्य गोष्ठी शाम 6:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 8:00 बजे विधिवत संपन्न हुई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भुक्तभोगी दंग, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने जिलाधिकारी से वार्ता कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरलीकृत एवं समयबद्ध करने की मांग की
सीतापुर जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आए राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन,जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय खंड विकास अधिकारी, रामपुर मथुरा में बाढ़ से राहत एवं बचाव
Leave a Comment: