श्री राम कथा के लिए विसर्जन घाट से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में सात दिवसीय राम कथा के लिए शनिवार को सेवा भारती काशी प्रांत के निर्देशन में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया।


जौनपुर  बताते चले कि कलश यात्रा के बीच में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमभूषण महाराज की सजी हुई कर मे चल रहे थे, उनके पीछे खुली जीप में राम कथा के प्रायोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह थे। कलश यात्रा के दौरान हाथ जोड़कर सड़क के दोनों तरफ कड़ी जनता का अभिवादन भी कर रहे थे। 
तथा दूसरी कर में ज्ञान प्रकाश सिंह की धर्मपत्नी भी चल रही थी, जनता तथा समाजसेवी संगठनों द्वारा फूलों की वर्षा की जा रही थी इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में महिलाओं और युवाओं का जोश जिस तरह से दिखा उससे यह सिद्ध होता है कि सनातन धर्म के प्रति लोगों का अटूट विश्वास है। 
इस ऐतिहासिक क्षण कलश यात्रा के लिए जनपद वासियों ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह की प्रशंसा की। कलश यात्रा से नगरीय क्षेत्र राममय हो गया । कलश यात्रा के दौरान भगवान राम दरबार की झांकी, प्रभु श्री राम की बानरी सेना की  झांकी अभी साथ में चल रही थी। पुलिस प्रशासन भी यातायात की संचित व्यवस्था किए थे। जिससे कि नगर में कहीं भी जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाए। तथा कार्यकर्ता भी पूरी जोश खरगोश के साथ जय श्री राम का नारा लगाते हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे जौनपुर जनपद के इतिहास में ऐतिहासिक कलश यात्रा विसर्जन घाट से शुरू होकर सद्भावना पुल ,केरार वीर मंदिर, चहारसू चौराहा, शाहीपुल, रूहट्टा ,पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, होते हुए बीआरपी कॉलेज के मैदान में पहुंची ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।