अब तक न्यूज़ टीवी चैनल जिला क्राइम ब्यूरो चीफ रन्नो सिंह फतेहपुर से


फतेहपुर - असोथर फतेहपुर शनिवार दोपहर को असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा मोड़ स्थित स्कूल के पास गाजीपुर विजयीपुर मार्ग जाने वाले रोड़ में तेज रफ्तार बाइक सवार के अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार बिजली के पोल से टकरा गए।
जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। 
मौके पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची असोथर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावा के मजरे नवागांव निवासी हरिशचंद्र उम्र 20 वर्ष व छोटू पुत्र इंद्रपाल उम्र 24 वर्ष दोनों व्यक्ति किसी व्यक्तिगत काम से सरकंडी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। ओवरस्पीडिंग के चलते बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली पोल से भिड़ गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।