रामबली को प्रधान मंत्री आवास बनाने के लिए दर दर की ठोकर खाना पड़ रहा है
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
रामबली को प्रधान मंत्री आवास बनाने के लिए दर दर की ठोकर खाना पड़ रहा है
सिद्धार्थनगर । जनपद के तहसील शोहरतगढ अन्तर्गत स्थित नगर पंचायत गड़ाकुल में रामबली पुत्र स्व० पलटू जाति (चमार) का प्रधानमन्त्री आवास कुछ दबंगों के चलते नहीं बन पा रहा है । पीडित को प्रधान मंत्री आवास बनाने के लिए दर दर की ठोकर खाना पड़ रहा है । पीड़ित रामबली के मामले में हल्का लेखपाल ने रिपोर्ट लगाय है कि पुराने जमीन पर 25 वर्ष से पहले टीन शेड डाल कर पत्नी सहित निवास कर रह रहा है । पीड़ित व्यक्ति जब अपने मकान का पुनः निर्माण करा रहा था तभीं विपक्षियों द्वारा मकान निर्माण को रोक दिया गया । पीड़ित का कहना की दबंग व्यक्ति ने हम लोगों को एक बार मार चुका है दूबारा मारने पीटने के लिए धमकी दे रहा है जिसकी सूचना 3 से 4 बार शोहरतगढ थाना पर दी लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई जबकि मैं न्याय पानें के लिये थाना व तहसील का चक्कर लगा रहा हूं । इस मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पीड़ित रामबली नवागत जिलाधिकारी से न्याय के आश में टकटकी लगाए बैठा है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
DM बस्ती व SP बस्ती द्वारा तहसील हरैया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते हुए शिकायतों को निष्पक्ष/त्वरित/ गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के ल
Leave a Comment: