बारातियों को जलपान कराते समय हुई वारदात


प्रयागराज खीरी से बड़ी खबर आर्केस्ट्रा पर डांस को लेकर के हुई विवाद में एक की मौत परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल।      द्वार पूजा के समय बारातियों ने चाकू मार कर की युवक की हत्या

बारातियों को जलपान कराते समय हुई वारदात


खीरी, प्रयागराज।खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहरैचा में बुधवार को आयी एक बारात में द्वार पूजा के दौरान  बारात व घारात पक्ष में किसी बात को लेकर बारातियों ने 18 वर्षीय सोनू व उसके पिता रमेश चाचा मुकेश  पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें सोनू की मौके पर मौत हो गयी ।जबकि पिता और चाचा  गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने घायलों को तत्काल स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों का तनाव देखते हुए  कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त यमुनापार श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय एसीपी कौंधियारा भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद दूल्हा समेत  समेत तीन दर्जन बारातियों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया।मामले में एक नामजद और चार पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। क्षेत्र के बहरैचा निवासी अंगद सिंह की बेटी क्षमा सिंह की बुधवार को बारात आई थी। बारात मेजा थाना क्षेत्र के डुहिया निवासी अशोक सिंह के भतीजे बृजेश सिंह के यहां से आयी थी। द्वार पूजा चल रहा था। बताया  गया कि उसी समय मृतक बारातियों को जलपान करा रहा था। तभी किसी बात को लेकर कहां सुनी होने लगी। तब तक बारात के कुछ लोगों ने मृतक के पेट में चाकू  घोंप दिया। बचाने गए पिता और चाचा पर भी हमला कर दिये। जब तक घटना की सूचना दोनों पक्षों को हुई तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। खून से लतपथ मृतक को देखते ही घरात पक्ष व गांव वाले भी बेकाबू हो गए। लाठी डंडा निकाल कर बारातियों को घेर लिए। बारात में आई गाड़ियों को तोड़ने लगे। स्थिति भयावह  देखते ही भारी पुलिस बल भी पहुंच गयी। दोनों पक्षों  को काफी समझा बूझकर मामले को शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है।अमन तिवारी मेजा तहसील क्राईम रिपोर्टर अब तक टीवी न्यूज चैनल प्रयागराज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।