गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त पर जनपद के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत....


*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त की धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत 50 लाख 42 हजार रूपये  की चल सम्पत्ती को मौके पर जाकर कुर्क करते हुए की गयी जब्तीकरण की कार्यवाही ।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार की जा रही है धारा 14(1) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही

*गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त पर जनपद के विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत....

पूर्व में भी थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त की धारा 14(1) एक्ट के तहत 45 लाख 93 हजार 040 रूपये की अचल सम्पत्ति को किया जा चुका है कुर्क........

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 165/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त ब्रिजेश उर्फ डम्पू उर्फ कमलकान्त पुत्र जगदीश निवासी ग्राम अजायपुर थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी लक्ष्मीनगर बोझिया कस्बा व थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद की 50 लाख 42 हजार रूपये की चल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) (जब्तीकरण) गिरोहबन्द एव असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण)1986 के तहत कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है ।    

*अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डम्पू उर्फ कमलकान्त की कुर्क की गयी चल सम्पत्ति का विवरणः-
*क्र0सं0    *वाहन संख्या वाहन का वर्तमान बाजारू मुल्यांकन
1    ट्रक वाहन संख्या UP 83 BT 9255    20 लाख 06 हजार रूपये ।
2    ट्रक वाहन संख्या UP 83 BT 3030    15 लाख 06 हजार रूपये ।
3    ट्रक वाहन संख्या UP 83 BT 3000    15 लाख 30 हजार रूपये ।
कुल योग    50 लाख 42 हजार रूपये ।

*अभियुक्त ब्रिजेश यादव उर्फ डिम्पू उर्फ कमलकान्त का आपराधिक इतिहासः -
1.मु0अ0स0 165/23 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।